बिहार विस चुनाव में NDA को 140 सीटें, 70 सीटों पर सिमटेगा महागठबंधन : सर्वे
बिहार विस चुनाव में NDA को 140 सीटें, 70 सीटों पर सिमटेगा महागठबंधन : सर्वे
Share:

पटना : बिहार में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मीडिया द्वारा सर्वे से जनता का मूड जानने की कोशिश की. इस सर्वे में वो परिणाम सामने आए उसके अनुसार इस बार NDA को पूर्ण बहुमत मिल रहा हैं. सर्वे के अनुसार भाजपा नीत NDA को इस बार कम से कम 140 सीटें मिलेंगी, जबकि जेडी(यू)-आरजेडी-कांग्रेस का महागठबंधन को महज 70 सीटों पर ही जीत मिलेगी.

सर्वे से अनुमान जताया गया है कि NDA को 50.8 प्रतिशत वोट मिलेंगे जबकि नीतीश कुमार-लालू प्रसाद गठबंधन को 42.5 प्रतिशत वोट मिलेंगे. सर्वे में एक और जो चौकाने वाली बात सामने आई है औए वो ये है कि इस बार NDA को 41.2 प्रतिशत मुस्लिम वोट देंगे. सर्वे में NDA को यादव वोटर्स का भी महागठबंधन की तुलना में अधिक समर्थन मिल रहा है. सर्वे के अनुसार 47.8 प्रतिशत यादव वोटर NDA को वोट देंगे जबकि, महागठबंधन के पक्ष में 47.5 फीसदी यादव वोट करेगा.

सर्वे में 52.6 प्रतिश हिंदू वोटर NDA के पक्ष में जबकि 40.8 प्रतिशत महागठबंधन के पक्ष में दिखाए गये हैं. वहीँ 6 प्रतिशत वोट अन्य पार्टियों के खाते में जाएगा. 

महिला वोटर का भरोसा मोदी पर 

सर्वे में सामने आया है कि इस बार बिहार में महिला वोटर्स भी NDA के पक्ष में वोट डालेंगी. सर्वे के अनुसार 52 प्रतिशत महिला वोटर्स इस बार NDA को चुनेंगी, जबकि, 40.5 प्रतिशत महिला वोटर्स महागठबंधन को वोट देंगी, वहीं 7.5 प्रतिशत महिला वोटर्स ने अन्य पार्टियों के पक्ष में वोट डालने की बात कही है.

गौरतलब है कि राज्य में 12 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच 5 चरणों में विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे . वोटों की गणना 8 नवंबर को होगी.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -