JDU को 166 सीटों पर बढ़त, BJP को पछाड़ा, पटना में जश्न का माहौल
JDU को 166 सीटों पर बढ़त, BJP को पछाड़ा, पटना में जश्न का माहौल
Share:

पटना : बिहार में सुबह से ही चुनावी परिणामों को लेकर लोगों में उत्साह बना रहा। राजनीतिक दलों में तो उल्लास का वातावरण था मगर जनता भी चुनावी नतीजों को एलईडी स्क्रीन्स से देखती रही। इस दौरान सीटों पर आने वाले रूझानों में सीटों की बढ़त में एनडीए और जनता परिवार महागठबंधन आगे पीछे होती रही। भाजपा ने यहां 69 सीटों पर बढ़त बनाई तो जेडीयू 166 सीटों पर आगे रही, अन्य को 8 सीटों पर लीड मिल रही है। ये रूझान प्रातः 11 बजे तक रहे। हालांकि रूझानों को लेकर मीडिया में असमंजस की स्थिति होने को लेकर चर्चाऐं चलती रहीं। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में मोदी मेनिया कुछ धीमा हो गया है और मौजूदा मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जेडीयू के माध्यम से 167 सीटों की बढ़त बनाए हुए थे। जेडीयू की लीड से बिहार में दीपावली और होली का मिलन हो गया। लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया। जेडीयू और महागठबंधन कार्यकर्ताओं में भी उत्साह रहा।

इस दौरान जिन उम्मीदवारों को बढ़त मिलने की घोषणा की गई उनके अपने-अपने क्षेत्रों में समर्थकों द्वारा पटाखे चलाए गए। मुधुबनी में भाजपा और जेडीयू 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे। तो पुर्णिया में जेडीयू को 4 सीटों पर बढ़त मिली हुई थी वहीं भाजपा को 3 सीटों पर बढ़त दर्शाई गई।

वैशाली में भाजपा 4 सीट पर आगे चलती रही तो जेडीयू 3 सीट पर बढ़त बनाए हुए थी। पटना में जेडीयू समर्थक सड़कों पर उतर आए। इस दौरान पुलिस का व्यापक बंदोबस्त रहा। जेडीयू कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर जाने लगे मगर पुलिस के सुरक्षा घेरे ने उन्हें रोक लिया। जेडीयू कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के उत्साह को मातम मनाने की बात कही गई और कहा गया कि महागठबंधन की सरकार राज्य में बनेगी और बिहार में फिर नीतिश कुमार काबिज होंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -