बिहार-असम में बाढ़ ने बरपाया कहर, अब तक 150 लोगों की मौत
बिहार-असम में बाढ़ ने बरपाया कहर, अब तक 150 लोगों की मौत
Share:

गुवाहाटी: बिहार, केरल और असम में भारी बारिश-बाढ़ की वजह से स्थिति गंभीर बनी हुई है। तीनों प्रदेशों में अगल-अलग घटनाओं में शनिवार तक 159 लोगों की जान गई है। बाढ़ से असम और बिहार में लगभग 1.2 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। अकेले बिहार में 66 लाख से ज्यादा  आबादी मुश्किल में है। यहां एनडीआरएफ की 19 टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में 19 लोगों की जान जा चुकी है, मरने वालों की तादाद बढ़कर 97 तक पहुंच गई है। मधुबनी में 18 और दरभंगा में 10 लोग मारे गए हैं। सीतामढ़ी बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां पर मरने वालों की तादाद 27 पहुंच गई। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी का दौरा कर राहत और बचाव कार्य का निरिक्षण किया। प्रदेश के 12 जिलों में बाढ़ का प्रभाव है। एक अधिकारी ने बताया है कि नदियों के जलस्तर में कमी आई है, किन्तु बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, अधवारा और महानंदा नदी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

असम में बारिश और बाढ़ की घटनाओं में शनिवार तक मृतकों की तादाद 59 हो गई। प्रदेश के 33 में से 24 जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं। यहां 3700 से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। राज्य में लगभग 48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इंडियन आर्मी राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 11 लोगों की मौत हुई।

अगर जा रहे हैं ITR दाखिल करने, तो ये जानकारी आपके लिए होगी फायदेमंद

बंद हो गया ये बड़ा बैंक, अपने पैसे निकालने के लिए करें ये काम

National Ice Cream Day : हर जुबां पर है आइसक्रीम का स्वाद, जानिए कहां से हुई शुरूआत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -