ग्रेजुएशन की डिग्री लेकर चायवाली बन गई ये लड़की, जानिए क्यों?
ग्रेजुएशन की डिग्री लेकर चायवाली बन गई ये लड़की, जानिए क्यों?
Share:

आज के समय में कई ऐसे लोग हैं जो काफी पढ़े लिखे होने के बावजूद चाय का स्टॉल लगा रहे हैं। इसी लिस्ट में हाल ही में शामिल हुई है प्रियंका गुप्ता। जी दरअसल बिहार की राजधानी पटना में एक लड़की ने चाय की दुकान खोली है और इस लड़की का नाम प्रियंका गुप्ता है। प्रियंका ने वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। जी हाँ और प्रियंका गुप्ता मूल रूप से पूर्णिया की रहने वाली हैं। हालाँकि इन दिनों पटना वीमेंस कॉलेज के पास वह एक चाय की दुकान चला रही हैं।

आप सभी को बता दें कि प्रियंका करीब दो साल से बैंक की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं, हालाँकि किसी परीक्षा में वह सफल नहीं हो पाईं। वहीं यह सब होने के बावजूद प्रियंका ने हार नहीं मानी और घर लौटकर पटना में चाय का ठेला लगा कर रोजी-रोटी कमाने का फैसला कर लिया। आप सभी को बता दें कि प्रियंका 11 अप्रैल से चाय की दुकान चला रही हैं, हालांकि बड़ी बात यह है कि अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट होने के बाद भी प्रियंका को चाय का ठेला लगाने में किसी तरह की कोई झिझक नहीं हुई। जी दरसल प्रियंका का मानना है कि उनका यह फैसला भारत को आत्मनिर्भर बनाने में एक योगदान है।

आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि प्रियंका की इस चाय की दुकान पर आपको चाय की कई वैरियाटी मिल जाएगी। इस लिस्ट में कुल्हड़ चाय, मसाला चाया, पान चाय और चॉकलेट चाय शामिल है। केवल यही नहीं बल्कि प्रियंका की इस दुकान पर सभी तरह की चाय की कीमत केवल 15 से 20 रुपये है। एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में प्रियंका गुप्ता ने कहा कि, 'मैंने 2019 में अपना यूजी किया था लेकिन पिछले 2 वर्षों में नौकरी पाने में असमर्थ था। मैंने प्रफुल्ल बिलोर से प्रेरणा ली। कई चायवाले हैं, चायवाली क्यों नहीं हो सकती?।'

एक बार में पूरा बर्गर खा सकती है ये महिला, 6.52 सेंटीमीटर खोल सकती है मुंह

एक बार फिर खुला नरक का दरवाजा, तस्वीरें वायरल

14 माह के बच्चे ने उड़ाए सबके होश...महज 3 मिनिट में 26 देशों के फ्लैग पहचान कर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -