बिहार में नाबालिग ने किया 10 वर्षीय बच्ची का बलात्कार, हुआ गिरफ्तार
बिहार में नाबालिग ने किया 10 वर्षीय बच्ची का बलात्कार, हुआ गिरफ्तार
Share:

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में परिवार वालों के साथ आलू के खेत गई 10 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर मक्के के खेत में लेजाकर नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी वहां से भाग गया। होश आने पर बच्ची ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। थाने में शिकायत देने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

घटना जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में शुक्रवार की दोपहर सामने आया है। बोचहां पुलिस ने आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, मामले को लेकर महिला थाने में पोस्को एक्ट में एक नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस शनिवार को पीड़िता का अदालत में धारा 164 का बयान व मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया कराएगी। 

बताया गया कि बोचहां इलाके की 10 वर्षीया बच्ची अपने परिवार वालों के साथ गांव में ही आलू की कोराई के लिए खेत में गई थी। परिजन आलू कोराई में व्यस्त थे। इसबीच गांव का ही एक नाबालिक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ खेलने के बहाने खेत से कुछ दूर ले गया। वहां मक्के की खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर बच्ची के मुंह में कपड़ा बांध दिया। घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गयी। कुछ देर के बाद जब होश में आया तो वह अपने घर पहुंची। वहां अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। परिजन तत्काल उसे बोचहां थाना लेकर गए। इसकी जानकारी बोचहां थानेदार राजेश कुमार को दी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

इश्क़ के लिए घोंटा ममता का गला, पति को छोड़कर पुलिसकर्मी के साथ भागी 2 बच्चों की माँ

आयशा के घरवालों से पैसा लेकर अपनी गर्लफ्रेंड पर लुटाता था आरिफ, सामने आई बड़ी बात

1 साल से छात्रा को धर्मान्तरण के लिए प्रताड़ित कर रहा था सलमान, खंडवा में 'लव जिहाद' का पहला केस दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -