बिहार में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, तेजी से घट रहा रिकवरी रेट
बिहार में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, तेजी से घट रहा रिकवरी रेट
Share:

बिहार में कोविड की रफ्तार तेजी से बढ़ने लगा है। बीते शुक्रवार को 6253 नए केस आए हैं। जबकि बीते 24 घंटे में 23 संक्रमितों की मौत हो गई है। मृतकों में पटना मेडिकल कॉलेज में 11 संक्रमित हैं और नालंदा मेडिकल कॉलेज में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। पटना एम्स में भी इलाज के बीच 3 संक्रमितों की जान चली गई। वहीं प्रदेश में मौत और संक्रमण के मध्य रिकवरी रेट में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। 24 घंटे में रिकवरी रेट 1.22 % घटा है। प्रदेश की राजधानी पटना के साथ प्रदेश के एक दर्जन जिलों में संक्रमण का संकट और भी तेजी से बढ़ने लगा है।

कोविड की तेज होती तेजी से रिकवरी रेट में 24 घंटे में 1.22 % रिकवरी में कमी आई है। गुरुवार को कुल 6133 नए केस आए थे जिसके उपरांत रिकवरी रेट 89.79 था शुक्रवार को 24 घंटे में 6253 नए केस आए, जिसके उपरांत रिकवरी रेट का आंकड़ा 88.57 पहुंच चुका है।

वहीं शुक्रवार को 6253 नए केस आए हैं। पटना में 1364 नए केस आए। गया में 24 घंटे 590 नए केस सामने आए। वहीं भागलपुर में 386 नए केस आए हैं। मुजफ्फरपुर 393, बेगूसराय में 257, औरंगाबाद में 182, भोजपुर 142, पूर्वी चंपारण 144, गोपालगंज में 153, जहानाबाद में 139 संक्रमित सामने आए हैं। वहीं मधेपुरा में 92, मुंगेर में 173, नालंदा में 117, नवादा में 100, पूर्णिया में 137, रोहतास में 169, सहरसा में 115, समस्तीपुर 103, सारण में 248, समस्तीपुर में 147, वैशाली में 117 और पश्चिमी चंपारण में कुल 151 नए मामले आए हैं। इन जिलों में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है।

जुनैद ने धर्म छिपाकर हिन्दू लड़की से रचाई शादी, फिर दहेज़ के लिए करने लगा प्रताड़ित, केस दर्ज

अकेले मेरे निर्वाचन क्षेत्र में 47 लड़कियां हुईं लव जिहाद का शिकार- पूर्व कांग्रेस नेता पीसी जॉर्ज का दावा

लाल किला हिंसा: मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -