इन बड़े विवादों से रहा है अक्षय कुमार का नाता, रेखा और नागरिकता पर जमकर खड़ा हुआ था बखेड़ा
इन बड़े विवादों से रहा है अक्षय कुमार का नाता, रेखा और नागरिकता पर जमकर खड़ा हुआ था बखेड़ा
Share:

हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े खिलाड़ी के रूप में सुपरस्टार अक्षय कुमार पहचाने जाते हैं। न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में अक्षय कुमार के करोडो फैंस मौजूद है। अक्षय कुमार आज के समय में बॉलीवुड के सबसे बड़े हिट और फिट अभिनेता है। वे काफी अनुशासित और सक्रिय अभिनेता भी है। अपनी दमदार अभिनय कला के दम पर वे भारत और पूरी दुनिया के सबसे कमाऊ अभिनेता की सूची में भी टॉप में शुमार है।  हालांकि अक्षय कुमार का नाता कई विवादों से भी रहा है। जब उन्हें जमकर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। तो आइए जानते हैं सुपरस्टार से जुड़े कुछ बड़े विवादों के बारे में। 

 

- अक्षय कुमार अपने कॉमेडी शो द ग्रेट इंडिया लॉफ्टर चैंलेंज के चलते जमकर विवादों में रहे थे। इस शो में घंटी बजाने से संबंधित एक नियम था। इस दौरान शो की अन्य जज मल्लिका दुआ से अक्षय ने मजाकिया अंदाज में यह कहा था कि 'तुम घंटी बजाओ मैं तुम्हें बजाता हूं.' इसके बाद इस कमेंट पर जमकर बखेड़ा खड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर मल्लिका के पापा विनोद ने भी अक्षय को खरी-खोटी सुनाई थी। 

- साल 2017 में अपने बेहतरीन काम के लिए अक्षय को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। खिलाड़ी कुमार को यह अवॉर्ड उनकी फिल्म रुस्तम और एयरलिफ्ट के लिए दिया गया था। हालांकि क्रिटिक्स ने इसकी आलोचना की थी। बाद में अक्षय ने इस पर कहा था कि यदि क्रिटिक्स को लगता है कि मैं इस अवॉर्ड के लायक नहीं हूं तो वो इसे वापस ले लें। 

- एक रैंप शो के दौरान अक्षय ने अपनी जींस का बटन अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से खुलवाया था। अक्षय रैंप पर वॉक करते हैं और वे ऑडियंस में बैठी अपनी पत्नी ट्विंकल से अपनी पेंट की बटन खुलवाते हैं। इस पर भी अक्षय के साथ ही ट्विंकल को भी जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 

- यूं तो अक्षय कुमार का अफेयर शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन और प्रियंका चोपड़ा जैसी कई खूबसूरत हसीनाओं के साथ रहा है, हालांकि उनसे लगभग 12 साल बड़ी दिग्गज अदाकारा रेखा के साथ जब उनका नाम जुड़ा तो इसके बारे जानकर हर कोई हैरान रह गया था। इस अफेयर को बॉलीवुड के सबसे चर्चित और चौंकाने वाले अफेयर्स में से एक माना जाता है।  

- अक्षय कई बार अपनी नागरिकता को लेकर भी घिर चुके हैं। यह मुद्दा उस समय जमकर सुर्ख़ियों में रहा था, जब साल 2019 में भारत में लोकसभा चुनाव चल रहे थे। इस दौरान अक्षय ने वोट नहीं दिया था और इसके पीछे का जब कारण पता चला तो सब चौंक गए थे। दरअसल, बात यह है कि अक्षय के पास भारत की नहीं बल्कि कनाडा की नागरिकता है और इस कारण वे चाहकर भी वोट नहीं दे सकते थे। जब इसके बारे में सभी को पता चला तो लोगों ने अक्षय का जमकर विरोध किया था।  

 

 

इन अभिनेताओं के साथ कैटरीना ने लड़ाया जमकर इश्क, बाद में लगा तगड़ा झटका

फोटोग्राफर्स के गले में मास्क लटका देख चिल्लाये अक्षय कुमार, बोले- 'नाक पे लगा...'

अक्षय ने की पैरामिलिट्री फोर्स की तारीफ़, वजह जानकर खुश होंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -