जब इन विवादों के कारण पूरे साल चर्चा में रहा था बॉलीवुड, विवेक ओबेरॉय ने पार कर दी थी हदें
जब इन विवादों के कारण पूरे साल चर्चा में रहा था बॉलीवुड, विवेक ओबेरॉय ने पार कर दी थी हदें
Share:

हिंदी सिनेमा को पूरी दुनिया में ख़ासा प्यार और मान-सम्मान मिलता है। बॉलीवुड अपने आप में एक संपूर्ण शब्द है। 107 साल से लगातार बॉलीवुड दुनियाभर का मनोरंजन करता आ रहा है। हालांकि कई बार ऐसा भी हुआ जब बॉलीवुड को जमकर आलोचनाओं और विरोध का भी सामना करना पड़ा। आज हम आपको साल 2019 के कुछ ऐसे विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे पूरे साल बॉलीवुड चर्चा में बना रहा। 

 

- साल 2019 की शुरुआत में बॉलीवुड निर्माता करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और के एल राहुल पहुंचे थे। करण ने जब दोनों से महिलाओं के संबंध में सवाल किया तो राहुल ने बेहतर तरीके से जवाब दिया। वहीं हार्दिक इस दौरान कुछ अलग ही मूड में नज़र आए। उन्होंने बताया कि उनके कई महिलाओं से संबंध रहे हैं और वे अपने माता-पिता से इस विषय में खुलकर बात करते हैं। बाद में हार्दिक को जमकर विरोध झेलना पड़ा था। इतना ही नहीं हार्दिक और राहुल दोनों को ही इस दौरान टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। वहीं करण को भी इस दौरान विरोध झेलना पड़ा था।  

- सुपरस्टार ऋतिक रौशन की बहन सुनैना ने साल 2019 में एक इंटरव्यू में यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि मुस्लिम युवक से रिश्ते की वजह से उनके पिता ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था।बाद में इस पर भी बखेड़ा खड़ा हुआ था।  

- साल 2019 में अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी काफी चर्चा में रहे थे। दरअसल, उन्होंने एक ट्वीट में एक फोटो साझा की थी। विवेक ने 2019 लोकसभा चुनाव के एक मीम को शेयर किया था और वे इससे विवादों में घिर गए थे। चुनाव से जुड़े एक एग्जिट पोल के मीम को उन्होंने शेयर किया। यह फोटो ऐश्वर्या राय से जुड़ा था। जिसमे बताया गया था कि पहले सलमान खान जिन्हें ओपिनियन पोल का नाम दिया और फिर दूसरे में खुद विवेक ओबेरॉय थे, जिसे एग्जिट पोल का नाम दिया था, वहीं तीसरे अभिषेक बच्चन, जिन्हें परिणाम का नाम दिया था। विवेक को इसके बाद ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लिया था। बाद में विवेक ने इस पर माफी मांग ली थी। 

- जून 2019 में जायरा वसीम भी सुर्ख़ियों में बनी रहीं। जब दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस ने अचानक यह कहकर सबको चौंका दिया कि वे फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी थी। हालांकि उनके इस फैसले से उन्हें विरोधियों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। 

 

इन बड़े विवादों से रहा है अक्षय कुमार का नाता, रेखा और नागरिकता पर जमकर खड़ा हुआ था बखेड़ा

सुशांत सिंह के निधन के बाद उन्हें याद करते हुए पहली बार रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट

एक्टर इरफान खान की याद में उनकी पत्नी ने शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -