सोनाक्षी ने भी प्रियंका जग्गा को धो डाला
सोनाक्षी ने भी प्रियंका जग्गा को धो डाला
Share:

बिग बॉस10 के घर में दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री हुई थी व शो में उन्होंने घर से बाहर हुई कन्टेस्टन प्रियंका जग्गा की भी जमकर खिल्ली उड़ाई. देखा जाए तो बिग बॉस के घर में इस वीकेंड सलमान ख़ान ने सोनाक्षी सिन्हा को क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए बिग बॉस के घर में आने का न्योता दिया था। सलमान ख़ान कहें और सोनाक्षी ना आएं, नॉट पॉसिबिल। लिहाज़ा सोना क्रिसमस के लिए ख़ास रेड गाउन पहनकर बिग बॉस के घर में सेंटा बनकर पहुंच गईं और जब वो घर पहुंचीं तो वहां ख़ुशियों की बरसात हो गई।

सोना ने घर वालों के साथ कुछ गेम्स खेले और उन्हें एंटरटेन किया। माहौल एकदम लवली-लवली हो गया था। इस हंसी-ख़ुशी के माहौल में सोनाक्षी को जिस बात से सबसे ज़्यादा संतुष्टि मिली, वो थी प्रियंका जग्गा की ग़ैरमौजूदगी, जिसका ज़िक्र उन्होंने सलमान ख़ान से बातचीत के दौरान किया. सोनाक्षी जब घर से निकलकर स्टेज पर सलमान के पास पहुंचीं, तो सलमान ने उनसे कहा कि घर में उन्होंने एंजॉय किया होगा, क्योंकि निगेटिविटी नहीं रही।

सलमान का इशारा समझकर सोनाक्षी ने भी कहा कि वो जब कल (शुक्रवार) घर में आने की तैयारी कर रही थीं, तो उन्हें डर था कि घर में वो (प्रियंका जग्गा) भी मौजूद होगी। थैंक गॉड चली गई। सोनाक्षी के अंदाज़ से ऐसा लगा मानो प्रियंका जग्गा का सामना करना उनके लिए कोई टॉर्चर हो।  

 सलमान ने आखिरकार कर ही दी शाहरुख़ पर चढ़ाई

 माँ के शहर में शाहरुख़ को मिला यह विशेष सम्मान

100 करोड़ का हो गया 'दंगल'
 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -