बिगबॉस को आवाज देने वाले शख्स का खुलासा, सलमान भी मानते है हुक्म
बिगबॉस को आवाज देने वाले शख्स का खुलासा, सलमान भी मानते है हुक्म
Share:

आज 'बिग बॉस 13' का का फिनाले है। बिगबॉस के फैंस की धड़कनें ये सोचकर बढ़ रही है कि आखिर कौन होगा 'बिग बॉस 13' का विनर। वहीं अब कुद ही घंटों के बाद सीजन 13 को उसका नया विजता मिलने वाला है। इसके अलावा शो की बात करें तो सलमान खान इस शो की जान हैं। वह हमेशा ही शो में कंटेस्टेंट पर भड़कते और उनपर हुक्म चलाते नजर आते हैं। लेकिन शो में एक इंसान ऐसा है जो कंटेस्टेंट के साथ सलमान पर भी हुक्म चलाता है। अब आप समझ ही गए होंगे कि हाम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं शो के बॉस यानी 'बिग बॉस' की। इसके अलावा जो स्क्रीन पर तो कभी नजर नहीं आते हैं लेकिन उनकी दमदार आवाज हमेशा ही शो में हमें सुनने को मिलती है। क्या आप जानते हैं कि ये कौन हैं अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं इस दमदार आवाज के पीछे किसकी आवाज है...

एक्टर सलमान खान और कंटेस्टेंट पर हुक्म चलाने वाल शख्स यानी 'बिग बॉस' हैं अतुल कपूर। वहीं हम इतने सालों सिर्फ अतुल की आवाज ही सुन रहे हैं लेकिन किसी ने उनको देखा नहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अतुल की उम्र 50 साल है। वह एक्टर होने के साथ ही एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने साल 2002 से अपने बतौर वायस ओवर आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था। इसके अलावा अतुल पहले सीजन से इस शो से जुड़े हुए हैं और 'बिग बॉस' में अतुल के लिए एक अलग कमरा है। वहीं से अतुल घर वालों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और शो के कई एक्स कंटेस्टेंट अतुल से मिल चुके हैं।

शुरुआत में सोनी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस पर उन्होंने अपनी आवाज दी, इसके बाद साल 2008 से कलर्स टीवी पर आने के बाद भी आवाज उन्हीं ने दी। साथ ही अतुल की दमदार आवाज का हर कोई फैन हो गया है। उन्होंने  बॉलीवुड के अलावा कई हॉलीवुड फिल्मों को भी अपनी आवाज दी है। जैसे 'आयरन मैन', 'एवेंजर', 'कैप्टन अमेरिका'। वह इन सभी फिल्मों के सुपरहिरो के लिए हिंदी वर्जन के लिए आवाज दे चुके हैं।अभी हाल के दिनों में उन्होंने साउथ इंडियन फिल्म 'विवेगम' के हिन्दी वर्जन को भी अपनी आवाज दी थी। उन्होंने एनिमेटेड फिल्म 'टॉय स्टोरी 3' को भी अपनी आवाज दी थी।

 

शहनाज की 'शादी' को लेकर भड़के पिता, कहा-नहीं माने तो शिवसेना की लेंगे मदद

बिगबॉस से बाहर जाते ही माहिरा ने पारस और सिद्धार्थ का किया शुक्रिया, देखिये ट्वीट्स

श्वेता तिवारी ने बताया कैसे घटाया 73kg का वजन, एक्ट्रेस ने दी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -