कौन हैं अफसाना खान जो बिग बॉस 15 में मचाने आ रही धमाल?
कौन हैं अफसाना खान जो बिग बॉस 15 में मचाने आ रही धमाल?
Share:

पंजाबी सिंगर अफसाना खान को आप सभी जल्द ही रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में देखने वाले हैं। हाल ही में सलमान खान के शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अफसाना की झलक दिखाई दे रही है। अब इस समय हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर ये अफसाना खान हैं कौन? तो आइए उठाते हैं इस राज से पर्दा।।।

कौन है अफसाना खान- जी दरअसल अफसाना एक पंजाबी बैकग्राउंड सिंगर हैं, जिन्होंने 'वॉयस ऑफ पंजाब 3' में एक कंटेस्टेंट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था।वहीं वह उस समय मशहूर हुईं जब उन्होंने हार्डी संधू और सरगुन मेहता के गाने तितलियाँ को गाया था। यह गाना साल 2020 के सबसे बड़े हिट गानों में से एक था। इस गाने की लाइन कौन सा नशा करता है बहुत फेमस हुई थी और इसी गाने के चलते अफ़साना की लोकप्रियता बढ़ गई। वहीं इस गाने के अलावा अफसाना खान ने 'तूतेरा', 'माही मिले', 'जानी वे जानी' सहित कई हिट पंजाबी गाने दिए हैं। जी हाँ और उन्होंने अपनी गायकी और आवाज से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है।

गायिका उस समय विवादों में आईं थी जब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। जी दरअसल बीते साल ही फरवरी के महीने में अफसाना पर सरकारी स्कूल में छात्रों के सामने विवादित गाना गाने का आरोप लगा था। उस समय वह मुक्तसर में एक स्कूल के कार्यक्रम में पहुंची थी, जहां उन्होंने हथियार को लेकर गाने गाए थे। केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने खुद ही एक वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया था जिसके बाद इस पर काफी विवाद मचा था। फिलहाल अफ़साना के शो में आने से उनके फैंस बहुत खुश हैं।

अप्सरा बनी नजर आईं नोरा फतेही, वीडियो हो रहा वायरल

रात में टहलने निकली गर्भवती महिला, उठा ले गए 3 बदमाश और।।।

अफगान एयरलाइन ने 155 परिवार के सदस्यों के साथ अबू धाबी से भरी उड़ान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -