बिग बॉस 15: जंगल के राजा बनेंगे सलमान खान, सामने आया एंट्री का प्रोमो
बिग बॉस 15: जंगल के राजा बनेंगे सलमान खान, सामने आया एंट्री का प्रोमो
Share:

टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में हर साल कुछ नया और धमाकेदार देखने के लिए मिलता है। हर साल इस शो की थीम और कॉन्सेप्ट अलग होता है और अब इस साल भी शो में मेकर्स ने बड़े बदलाव किये हैं। जी हाँ, वहीं शो के आने के बाद फैंस को जिस चीज का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है वो है सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री। जी दरसल हर बार इसे पहले से ज्यादा प्रभावी बनाने की कोशिश की जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। जी दरअसल इस साल भी सलमान खान एक अलग और दमदार अंदाज में घर के अंदर प्रवेश करेंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

हाल ही में सलमान खान की एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर आ चुका है जो आप यहाँ देख सकते हैं। जी दरअसल कलर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो रिलीज किया गया है जिसमें सलमान खान घर के भीतर डांस करते नजर आ रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि इस बार मेकर्स ने शो का कॉन्सेप्ट जंगल पर आधारित रखा है। वहीं घर की थीम से लेकर बाकी की हर चीज को जंगल से जोड़ा गया है। इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान की एंट्री 'बिग बॉस' के जंगल का टाइगर' बताकर कराई गई है।

आप देख सकते हैं इस वीडियो में सलमान खान अपनी फिल्म के एक गाने पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मेकर्स ने प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सलमान खान हैं इस जंगल के शेर, तैयार हो जाइए क्योंकि कंटेस्टेंट्स करने जा रहे हैं बिग बॉस 15 के वाइल्ड जंगल प्रवेश। क्या आप हैं इनके स्वागत के लिए तैयार?' अब इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस और उत्साहित हो गए हैं और जल्द से जल्द शो को देखना चाहते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर कपिल शर्मा ने कह डाली ऐसी बात कि भड़की सोनाक्षी ने मार दिया मुक्का

आज से बंद हो रहीं दिल्ली की 250 शराब दुकानें, जानें क्यों ?

पीएम मोदी और वेंकैया नायडू ने दी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -