लड़ाई-झगड़े के बीच 'बिग बॉस 15' में चली प्यार की हवा, इस कंटेस्टेंट पर आया अकासा सिंह का दिल?
लड़ाई-झगड़े के बीच 'बिग बॉस 15' में चली प्यार की हवा, इस कंटेस्टेंट पर आया अकासा सिंह का दिल?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार सलमान खान का शो बिग बॉस 15 पहले दिन से ही सुर्ख़ियों में बना हुआ है। बिग बॉस के घर में आरम्भ से ही खतरनाक लड़ाई-झगड़े तथा हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। मगर अब लगता है कि शायद बिग बॉस 15 के घर में आहिस्ता-आहिस्ता रोमांस और प्यार की हवा भी चलनी आरम्भ हो गई है। शो की प्रतियोगी और लोकप्रिय गायिका अकासा सिंह प्रतीक सहजपाल को पसंद करने लगी हैं। 

वही शो में गायिका अकासा सिंह माइशा अय्यर एवं डोनल बिष्ट से प्रतीक को लेकर बात करती हुई दिखाई दी। अकासा ने कहा कि उनके मन में प्रतीक के लिए फीलिंग्स हैं। डोनल बिष्ट भी प्रतीक के नाम से अकासा को टीज करते हुए देखी जा चुकी हैं। शो में करण कुंद्रा प्रतीक सहजपाल से अकासा सिंह के बारे में चर्चा करते हुए दिखाई दिए। करण ने प्रतीक से पूछा कि क्या वो सच में अकासा को लाइक करते हैं? इस पर प्रतीक ने बोला कि वो घर में केवल अकासा से कनेक्ट करते हैं तथा वो उन्हें अच्छी फ्रेंड मानते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AKASA (@akasasing)

साथ ही करण ने प्रतीक से कहा कि अकासा बेहद अलग एवं सिंपल लड़की है तथा यदि वो उनके साथ कोई गेम खेल रहे हैं तो यह बेहद गलत बात है। इसपर प्रतीक ने कहा कि वो सचमें एक फ्रेंड की भांति उन्हें दिल से पसंद करते हैं। प्रतीक करण को भरोसा दिलाते हैं कि वो कोई गेम नहीं खेल रहे हैं तथा अकासा के लिए उनके मन में सॉफ्ट कोर्नर है। अब देखने वाली बात की होगी बिग बॉस 15 में प्रतीक एवं अकासा की लाइकिंग्स प्यार में बदलती है या फिर दोनों अच्छे फ्रेंड बनकर ही रहेंगे।

किन्नर बन गई बिग बॉस की यह विजेता

NCB ने रखी थी आर्यन और अरबाज के पास चरस, CCTV फुटेज से होगा खुलासा!

ऑनस्क्रीन मां संग लिपलॉक करते दिखे ज़ीशान खान, किया चौकाने वाला खुलासा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -