बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट लिस्ट: करण कुंद्रा से लेकर उमर रियाज तक बनेंगे सलमान के शो का हिस्सा
बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट लिस्ट: करण कुंद्रा से लेकर उमर रियाज तक बनेंगे सलमान के शो का हिस्सा
Share:

टीवी के बहुत ही मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 का प्रीमियर 2 अक्टूबर से होने जा रहा है। ऐसे में मिली जानकारी के तहत इस सीजन की टैगलाइन संकट इन जंगल है और इसी के चलते मेकर्स ने पेंच के जंगल कैंप में शो का लॉन्च इवेंट रखा था। खबरों के अनुसार इस इवेंट में देवोलीना भट्टाचार्या और आरती सिंह शामिल हुई थीं और इन दोनों ने शो में हिस्सा लेने वाले 4 सदस्यों उमर रियाज, डोनल बिष्ट, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी के नाम कन्फर्म कर दिए हैं। हालाँकि अब इसके अलावा भी शो में जाने वाले सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। जो हम आपको बताने जा रहे हैं।

रितेश (राखी सावंत के पति)- कुछ समय पहले ही दिए एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने बताया कि रितेश बिग बॉस 15 में आने वाले हैं। वहीं रितेश ने भी इस बात को कन्फर्म किया है।


अफसाना खान- पॉपुलर गाने तितलियां वरगा की सिंगर अफसाना खान भी बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगी।


विशाल कोटियान -अकबर का बल बीरबल शो से फेम हासिल करने वाले विशाल कोटियान भी इस शो में नजर आने वाले है।


नेहा मर्दा- बालिका वधु शो से फेम हासिल करने वालीं और डोली अरमानों की जैसे शो का हिस्सा रहीं नेहा भी इस शो का हिस्सा बनने वाली है।


करण कुंद्रा- बहुत ही बेहतरीन अभिनेता करण कुंद्रा भी इस रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं। 


अकसा सिंह- अफसाना खान के अलावा सिंगर अकसा सिंह भी बिग बॉस के घर में आने वाली हैं।


सिंबा नागपाल- टीवी शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की में नजर आ चुके सिंबा भी इस शो का हिस्सा बनेंगे।


उमर रियाज- बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज के भाई उमर रियाज बिग बॉस 15 में एंट्री लेने वाले हैं। 

डोनल बिष्ट- दिल तो हैप्पी है जी शो से जैस्मिन भसीन को रिप्लेस करने वालीं डोनल बिष्ट भी इस रियलिटी शो का हिस्सा होंगी।


शमिता शेट्टी- बिग बॉस ओटीटी की टॉप 5 कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी सलमान खान के शो में आएंगी।


निशांत भट्ट- डांस कोरियोग्राफर निशांत भट्ट भी बिग बॉस 15 में हिस्सा लेंगे।


प्रतीक सहजपाल- बिग बॉस ओटीटी के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल भी बिग बॉस 15 में नजर आएँगे।

पीएम मोदी ने की अपनी संपत्ति की घोषणा, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं 'प्रधानमंत्री' ?

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, REET एग्जाम देने जा रहे 6 परीक्षार्थियों की दुखद मौत

रोज सुबह घर-घर पेपर बेचता है ये बच्चा, कहा- 'पढ़ाई करने के साथ काम करने में क्या हर्ज है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -