VIDEO: अफसाना खान ने सुनाया 'तितलियां वरगा' गाने का अंग्रेजी वर्जन, लोटपोट हुए कंटेस्टेंट
VIDEO: अफसाना खान ने सुनाया 'तितलियां वरगा' गाने का अंग्रेजी वर्जन, लोटपोट हुए कंटेस्टेंट
Share:

जाने माने मशहूर सुपरस्टार सलमान खान का शो बिग बॉस 15 ऑडियंस के दिल में जगह बनाने में सफल रहा है। शो में आए दिन लड़ाई झगड़े, रोमांस तथा कॉमेडी का तड़का लगते देखा जा सकता है। एक ओर जहां घर में ईशान-माइशा के साथ तेजस्वी एवं करण कुंद्र के बीच भी मित्रता गहरी होती जा रही है तो वहीं दूसरी ओर अफसाना खान भी अपने स्टाइल में ही ऑडियंस का मनोरंजन करते नजर आ रही हैं। बिग बॉस के नवीनतम प्रोमो में अफसाना खान का जबरदस्त वीडियो देखने को मिला जिसमें वो अपने सुपरहिट सांग 'तितलियां वरगा' का बेहतरीन वर्जन गाते नजर आ रही हैं। 

वही अफसाना खान के सांग के नए वर्जन का ये वीडियो कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस प्रोमो में अफसाना के साथ जय भानुशाली, राजीव अदातिया तथा करण कुंद्र बैठे दिखाई देते हैं। जिसके पश्चात् राजीव बोलते हैें कि यदि अफसाना उनके साथ लंदन में रहती तो क्या होता वो कैसे सांग गाती, तत्पश्चात, अफसाना अपने सुपरहिट सांग 'तितलियां वरगा' को अंग्रेजी अंदाज में गाने लगती हैं। ये सुनकर जयभानुशाली एवं राजीव अदातियां तो हंस-हंस कर लोट-पोट होने लगते हैं, वहीं दूसरी ओर करण कुन्द्रा और पीछे से शमिता शेट्टी भी हँसते हुए नजर आते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही पंजाबी गायिका अफसाना खान बिग बॉस में एक मजबूत प्रतियोगी बनकर उभरी हैं, वैसे तो वो अक्सर घरवालों के साथ मजाक मस्ती करते नजर आती हैं मगर बीते दिनों शमिता शेट्टी के साथ उनकी लड़ाई ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। जब उन्होंने शमिता को बूढ़ी एवं गंदी औरत तक बोल दिया था। तत्पश्चात, वीकेंड का वार में सलमान खान ने उनको बहुत लताड़ लगाई थी।

'बिग बॉस 15' में मचा बवाल, कही आपस में भिड़े कंटेस्टेंट तो कही बरसा प्यार

कपिल ने उड़ाया दलेर मेहंदी की ड्रेस का मजाक!

'तारक मेहता...' शो के टप्पू को छोड़कर इस शख्स की बाहों में नजर आई 'बबिता जी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -