शहनाज़ गिल की एंट्री बनी निक्की तम्बोली और विकास गुप्ता के लिए आफत, घर में मचा हंड़कंप
शहनाज़ गिल की एंट्री बनी निक्की तम्बोली और विकास गुप्ता के लिए आफत, घर में मचा हंड़कंप
Share:

चर्चित टीवी शो 'बिग बॉस 14' के होस्ट सलमान खान आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। सलमान खान के बर्थडे के अवसर पर 'बिग बॉस 14' के हाउस में आज बहुत सारी मस्ती होने वाली है। जहां एक ओर घरवाले सलमान खान को एक बेहतरीन गिफ्ट देंगे। वहीं 'बिग बॉस 14' के घर में कुछ गेस्ट की भी एंट्री होने वाली है। इन गेस्ट में एक नाम शहनाज गिल का भी है। शहनाज गिल आज 'बिग बॉस 14' के घर में सलमान खान से भेंट करने वाली हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही इस दौरान शहनाज गिल घरवालों को एक टास्क देंगी जिसके कारण शो के सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे की क्लास लगाते दिखाई देने वाले हैं। इस बात का गवाह 'बिग बॉस 14' का प्रोमो है। वही अब ये तो हर कोई जानता है कि शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में अपने प्रशंसकों को बेहद एंटरटेन किया है। जिसके कारण शहनाज गिल एंटरटेनमेंट क्वीन बन चुकी है। ये टैग पाने के पश्चात् अब शहनाज गिल खोज करेंगी कि 'बिग बॉस 14' के घर में ऐसा कौन सा मेंबर है जो 'एंटरटेनमेंट के नाम पर धब्बा' है। 

वही इस टास्क के चलते घरवाले एक दूसरे के फेस पर फोम लगाकर ये बताएंगे कि वो किसे इस घर में रहने लायक नहीं समझते हैं। इस टास्क के चलते विकास गुप्ता तथा निक्की तम्बोली घरवालों का टारगेट बनने वाले हैं। घर के कई मेंबर इन दोनों को 'एंटरटेनमेंट के नाम पर धब्बा' बताएंगे। एजाज खान तथा एली गोनी निक्की तम्बोली को अपना निशाना बनाएंगे। वहीं अभिनव शुक्ला, राहुल महाजन तथा अर्शी खान विकास गुप्ता की क्लास लगाएंगे। टास्क के दौरान राहुल महाजन तो ये तक बोल देंगे कि विकास गुप्ता टॉयलेट का ही मनोरंजन कर सकते हैं। वहीं निक्की तम्बोली, अर्शी खान को बोरिंग बताएंगी।

बिग बॉस हाउस में भारती के पति हर्ष ने उड़ाया खुद का ही मजाक, एनसीबी रेड को लेकर कही ये बात

बिग बॉस 14 के घर में होगी राखी सावंत के पति की एंट्री, राहुल महाजन होंगे फर्स्ट टारगेट

गौहर खान के ससुर इस्माइल ने बांधे तारीफों के पुल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -