वीकेंड के वार में खुलेगा एजाज खान का सबसे बड़ा राज
वीकेंड के वार में खुलेगा एजाज खान का सबसे बड़ा राज
Share:

बिग बॉस 14 में इन दिनों नए-नए मोड़ आने शुरू हो गए हैं। अब शो का पहला वीकेंड का वार आज यानी शनिवार को टेलीकास्ट होने वाला है। ऐसे में इस समय खबरें हैं कि वीकेंड का वार के पहले दिन ही सलमान खान कंटेस्टेंट पर तीखे वार करने वाले हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि पहले वीकेंड के वार में एजाज खान से जुड़े एक राज का भी खुलासा होने वाला है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BiggBoss 14 (@biggbossupdates2020) on

जी हाँ, दरअसल आज सलमान खान कंटेस्टेंट को एक वीडियो क्लिप दिखाएंगे। जिसमे एजाज खान और सिद्धार्थ शुक्ला बात कर रहे हैं। आप देखेंगे कि उसमे एजाज सिद्धार्थ से कहते हैं '2011 तक मैं ऐसा था कि कोई भी लड़की को मैं अगर देखता।।।बहुत बड़ा कांड होते-होते बच गया।' वहीं उसके बाद एजाज सलमान से कहते हैं कि 'ऐसा कुछ मेरे साथ हुआ कि उस वजह से मैं अब बहुत ऑकवर्ड हो गया हूं।'

वहीं यह सुनने के बाद सलमान बोलते हैं 'आप अगर गलत जाओगे तो गलत दिखोगे। वो यहां पर क्यों नहीं बोला एजाज। किस बात से डर रहे हो एजाज। यहां से वॉर होने वाली है।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि सलमान ने जो वीडियो दिखाया वो पूरा नहीं था। जी दरअसल एजाज सिद्धार्थ को अपना कौन सा राज बता रहे हैं, वो अब तक तो सामने नहीं आया है लेकिन उम्मीद है आज रात वह राज सामने आ जाए। अब बात करें एजाज के बारे मे तो शुरू में वह काफी शांत दिखे थे। लेकिन अब वो धीरे-धीरे उभरकर आ रहे हैं।

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं अभिनव शुक्ला, यूजर्स बोले- 'दिल जीत लिया'

फेक TRP केस: इंडिया टुडे का कबूलनामा, कहा- BARC ने लगाया था 5 लाख का जुर्माना

सलमान खान के बाद अब सिद्धार्थ शुक्ला की फीस ने किया सबको हैरान, जानिए क्या है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -