Bigg Boss 13: विशाल और मधुरिमा के ब्रेकअप की यह थी वजह, शो में किया खुलासा
Bigg Boss 13: विशाल और मधुरिमा के ब्रेकअप की यह थी वजह, शो में किया खुलासा
Share:

बिग बॉस 13' में सोमवार को उस समय हलचल मच गई जब शो में तीन सदस्यों ने एंट्री ली। शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली। शेफाली और अरहान एक बार 'बिग बॉस' के घर से बेघर हो चुके हैं, उन्होंने दोबारा शो में एंट्री ली है। वहीं मधुरिमा ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड पहली बार एंट्री ली है। शेफाली बग्गा और अरहान के आने से घरवाले काफी एक्साइटेड नजर आए। परन्तु मधुरिमा के आने से घर में एक नई कहानी शुरू हो गई है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#Madhurima tuli lega rahe hain waat of #biggboss13 mousi#vishaladityasingh

A post shared by Samyo Khan (@samyokhan) on

असल में,  मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह की गर्लफ्रैंड रह चुकी हैं। 'बिग बॉस' से पहले दोनों 'नच बलिए सीजन 9' में नजर आए थे। उस शो में दोनों के बीच बहुत झगड़े होते थे। ऐसे में मधुरिमा के 'बिग बॉस' में आने से विशाल थोड़े बेचैन दिखे। विशाल को बेचैन देख शहनाज़ ने विशाल से पूछा तू उससे अब भी प्यार करता है? जवाब में विशाल ने कहा मैं उसकी इज्ज़त  करता हूं।
 
इसके बाद शहनाज़ ने पूछा तुम दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ? विशाल ने कहा, 'मधुरिमा को मेरे जैसा देसी लड़का नहीं पसंद था। शुरुआत में सब ठीक चला परन्तु फिर झगड़े होने लगे। धीरे-धीरे हमें ये एहसास हो गया कि हमें अलग हो जाना चाहिए। मैं उससे बहुत प्यार करता था इसलिए उसके पीछे  पागलों की तरह भागता था, लेकिन वो जब भी मुझसे लड़ती थी बहुत गाली गलौच करती थी। मैं ये सब ज्यादा दिन नहीं झेल पाया और हम दोनों आपसी सहमती से अलग हो गए'।  

दादी सुनाएंगी ऐसा फरमान कि डिप्रेशन में चली जाएगी वेदिका!

सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट करतीं नजर आईं हिना खान, शेयर की तस्वीरें

गोविंदा के भांजे कृष्णा ने बताया अपना सपना, इस भूमिका को निभाना है ख्वाइश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -