BB13 : देवदास और पारो बनकर घरवालों को हँसा रहे विशाल और शहनाज़
BB13 : देवदास और पारो बनकर घरवालों को हँसा रहे विशाल और शहनाज़
Share:

टेलीविजन के विवादित शो बिग बॉस 13 में आज के एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला को डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती करवाया जाता हैl वहीं उनका जन्मदिन होने के चलते सभी घरवाले उन्हें घर के अंदर से बिना मिले जन्मदिन की बधाई देते हैंl पारस छाबड़ा के घर में आने के बाद शेफाली बग्गा उनके बिस्तर पर सोने की जिद करती हैंl

वीडियो यहाँ देखिये 

इसे लेकर पारस छाबड़ा और शेफाली बग्गा में जबरदस्त तू-तू, मैं-मैं होती हैl इसके बाद बिग बॉस जेल में जाने वाले दो सदस्यों का नाम सभी घर वालों से पूछते हैंl जिसमें विशाल सिंह और शेफाली बग्गा का नाम आता हैl बिग बॉस उन्हें कड़ी सजा भी देते हैं।शेफाली जरीवाला और आसिम रियाज़ एक बार फिर आपस में उलझ जाते हैंl इसके अलावा पारस छाबड़ा से माहिरा शर्मा पूछती है कि क्या बाहर उनके और शहनाज गिल की नज़दीकियों को लेकर चर्चा हैl इस पर पारस छाबड़ा हामी भरते हैंl तब माहिरा शर्मा उन्हें अपने मन की बात बताती हैंl

 

घर में शहनाज गिल और विशाल सिंह देवदास और पारो बनकर लोगों का मनोरंजन करते है और घर के सभी लोग इसका जमकर लुत्फ़ उठाते हैं। पारस छाबड़ा और आसिम रियाज़ के बीच हुए टास्क में पारस जीत जाते है और उन्हें जीतने पर घर में अपनी मन का खाने के लिए शॉपिंग करने का मौका मिलता हैंl इसमें वह कई चीजों का चुनाव करते हैंl 

वीडियो यहाँ देखिये 

इसके पहले सिद्धार्थ शुक्ला के घर से इलाज के लिए बेघर होने के चलते सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को लेकर #SidNaaz जमकर ट्रेंड हुआ है और कई फैन्स शो के निर्माताओं से उन्हें घर में वापस लाने का निवेदन करते नजर भी आए। इस बार का बिग बॉस काफी विवादित और खबरों में बना हुआ हैl इसका एक बहुत बड़ा कारण घर में होने वाली हिंसा हैl इसे लेकर बिग बॉस भी कई बार घर वालों को चेता चुके हैंl

 

सीधी-सादी उतरन ने पहनी ब्लैक बिकिनी, दिखा अब तक का सबसे हॉट अवतार

सिद्धार्थ शुक्ला के बाद बीमार हुईं शहनाज गिल, ऐसी हो गई हालत

मोहसिन से हिना खान तक यह बने 2019 के सेक्सिएस्ट मैन-वुमन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -