शहनाज़ गिल के इंस्टाग्राम पर है फेक फॉलोअर्स, इस शख्स ने खोली पोल
शहनाज़ गिल के इंस्टाग्राम पर है फेक फॉलोअर्स, इस शख्स ने खोली पोल
Share:

टीवी का जाना माना शो बिग बॉस 13  में नजर आ चुकी शहनाज गिल पंजाबी इंडस्ट्री के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री का भी एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं। इसके साथ ही बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था, जिसके चलते पंजाब की कटरीना कैफ रातों रात सोशल मीडिया की क्वीन बन गई थीं। वहीं शहनाज गिल का ये खुमार अब भी फैंस के सिर से नहीं उतरा है। वहीं इसका सबूत शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग है जो दिन पे दिन बढ़ती ही जा रही है।वहीं शहनाज गिल को इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन, ट्विटर पर 268K फॉलोअर्स और टिक टॉक पर 6.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

इसके साथ ही बीते कुछ समय से खबर सामने आ रही थीं कि शहनाज गिल की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग फेक है। वहीं इसी बीच बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने इस मुद्दे पर बड़ा खुलासा किया है। वहीं एक मिडिया रिपोर्टर  से बात करते हुए मनु पंजाबी ने बताया है कि, 'शहनाज गिल के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स फेक नहीं हैं। वहीं शहनाज गिल के चाहनेवाले उनको सोशल मीडिया पर फॉलो करना पसंद करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो फेक फॉलोअर्स के जरिए सोशल मीडिया पर राज करते हैं। इन लोगों की लिस्ट में शहनाज गिल का नाम शामिल नहीं है।' कुछ समय पहले ही मनु पंजाबी ने शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस वीडियो में मनु पंजाबी शहनाज गिल की तारीफ करते नजर आए थे। इस छोटी सी मुलाकात के दौरान इन दोनों सितारों ने खूब मस्ती की थी जो कि इस वीडियो में भी साफ देखने को मिली थी।इससे पहले पारस छाबड़ा ने शहनाज गिल पर अपनी भड़ास निकाली थी। इसके साथ ही पारस छाबड़ा ने दावा किया था कि बिग बॉस में फेम मिलने के बाद शहनाज गिल को घमंड हो गया है। वो किसी से ढंग से बात भी नहीं करती है। वहीं टीवी रिएलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' के दौरान शहनाज गिल का व्यवहार काफी बदल गया था जिसकी वजह से पारस छाबड़ा ने शो के दौरान ही शहनाज गिल से बात करना बंद कर दी थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Manu Punjabi (@manupunjabim3) on

सीआईडी की पूरी टीम ने कोरोना जैसे वायरस से जीती थी जंग

टीवी के इन सितारों ने महाराष्ट्र पुलिस को किया दिल से धन्यवाद

31 सालों से दूरदर्शन पर आ रहा है रंगोली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -