बिगबॉस के बाद अब इस शो में साथ नजर आएंगे पारस शहनाज़, रचाएंगे स्वयंवर
बिगबॉस के बाद अब इस शो में साथ नजर आएंगे पारस शहनाज़, रचाएंगे स्वयंवर
Share:

टीवी का जाना माना शो बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले से अब सिर्फ कुछ दिन दूर हैं। वही इससे पहले बिग बॉस के घर में दर्शकों को बहुत कुछ मनोरंजन से भरपूर दिखाई दे रहा हैं। बीते कुछ दिनों से ये खबर भी जोरों पर थी कि बिग बॉस शो खत्म हो ने के बाद दर्शकों को शहनाज गिल या फिर आसिम रियाज  का स्वयंवर देखने मिल सकता है । परन्तु शो खत्म होने से पहले बिग बॉस के मेकर्स ने घर में पारस छाबड़ा  और शहनाज गिल  के स्वयंवर की घोषणा कर दी है। 

जी हां, चैनल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर आज के एपिसोड का एक वीडियो जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि शो में आज यानी शुक्रवार को पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का स्वयंवर होता दिखाई देगा। वही जारी ताजा प्रोमो में आप देख सकते है कि बिग बॉस जैसे ही शहनाज गिल को स्वयंवर के बारे में जानकारी देते हैं वो शर्माती दिखाई देती हैं। इसके बाद शहनाज जैसे ही ये खबर बाकी घरवालों को बताती हैं वैसे ही बाकी घर वालों झूमकर नाचते हुए दिखाई देते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, शहनाज गिल  और पारस छाबड़ा स्वयंवर का नाम 'मुझसे शादी करोगे' होगा। इस शो का प्रसारण 17 फरवरी से होने वाला है । बिग बॉस में सिर्फ दर्शकों के लिए इसकी झलक लेकर आए है। 17 फरवरी को टेलीकास्ट होने वाले इस स्वयंवर को मनीष पॉल होस्ट करते दिखाई देने वाले है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिग बॉस के घर से माहिरा शर्मा  बेघर हो गई है। अब शो में अब केवल 6 कंटेस्टेंट बचे हैं। वही जिसमें शहनाज गिल , आसिम रियाज , सिद्धार्थ शुक्ला , रश्मि देसाई, और पारस छाबड़ा  मौजूद हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Shehnaaz Shine (@shehnaazgil__) on

भारत में लॉन्च हुआ 43 इंच वाला स्मार्ट टीवी, जानें क्या है कीमत

BB13 : रैपर ने आसिम के लिए बनाया 'चैंप' सॉन्ग, सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है गाना

BB13 : लड़ते-झगड़ते बीता ये सीजन, आरती सिंह की जर्नी वीडियों ने किया भावुक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -