फिल्मों में नजर आएंगी शहनाज गिल, शूटिंग के लिए हुईं रवाना!
फिल्मों में नजर आएंगी शहनाज गिल, शूटिंग के लिए हुईं रवाना!
Share:

पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर होने वाली शहनाज गिल जब से बिग बॉस 13 से निकली हैं तभी से सुर्ख़ियों में हैं। शो से निकलने के बाद से शहनाज गिल की फैन फॉलोविंग आसमान छू रही है। आज उनकी फैन फॉलोविंग का अंदाजा आप उनके फोटोज और वीडियोस पर आने वाले लाइक्स, कमेंट्स से लगा सकते हैं। शहनाज की फैन फॉलोविंग में खूब इजाफा हुआ है। आज वह करोड़ों दिलों में बसती हैं। वैसे अब शहनाज के नए फोटोज सामने आए हैं। इनमे शहनाज को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक वेबसाइट की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हुई हैं। जी हाँ, वह अब फिल्मों में दिखने वाली हैं वैसे अब तक इस बात को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में शहनाज गिल ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं हैं। उन्होंने पूरे लुक पर व्हाइट शूज कैरी किए हैं। वैसे जैसी भी हो शहनाज बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। आप देख सकते हैं उनके हाथ में फूलों का गुलदस्ता भी था। वैसे शाहनाज गिल एक पंजाबी सिंगर हैं और उन्हें पंजाब में लोग उनकी आवाज उनकी एक्टिंग के लिए जानते है।

शहनाज ने बीते समय में बिग बॉस 13 में एंट्री ली थी और उसी के बाद से वह मशहूर हुईं। उनका नाम सिद्धार्थ शुक्ला संग जुड़ा था और आज भी दोनों साथ नजर आते हैं। आज भी फैंस को शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी काफी पसंद हैं। दोनों का नाम 'सिडनाज' के हेशटैग के साथ सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड होता है। बीते समय में शहनाज और सिद्धार्थ टोनी कक्कड़ के गाने शोना शोना में नजर आए थे। जहाँ दोनों का अंदाज पसंद किया गया था।

बंगाल में आज चढ़ेगा सियासी पारा, जब एक ही जिले में गरजेंगे 'शाह' और 'ममता'

रवि दुबे संग किसिंग सीन करने पर बोलीं निया शर्मा- 'वो असहज महसूस नहीं करवाते'

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्वानंद सोनोवाल पर किया हमला, लगा डाला ये बड़ा आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -