BB13 : शेफाली बग्गा और मधुरिमा तुली के बीच घर के बर्तनों को लेकर हुआ विवाद
BB13 : शेफाली बग्गा और मधुरिमा तुली के बीच घर के बर्तनों को लेकर हुआ विवाद
Share:


बिग्ग बॉस 13: शेफाली बग्गा और मधुरिमा तुली ने दो हफ्ते पहले ही घर में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री की थी| तब से दोनों ही शो में कुछ खास करती नजर नहीं आ रही थीं| लेकिन अब लग रहा है कि उनके बीच भी विवाद होने वाला है| शेफाली बग्गा जब पहले घर में आई थीं तो काफी ऐक्टिव नजर आती थीं और हर चीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेती थीं| अब वाइल्ड कार्ड के तौर पर दोबारा एंट्री के बाद थोड़ी शांत हो गईं हैं| वहीं मुधरिमा भी चुपचाप सब देख रही थीं| पर अब दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हो गया है|

कलर्स चैनल द्वारा जारी किए गए प्रोमो के मुताबिक, किचन ड्यूटी को लेकर शेफाली बग्गा और मधुरिमा के बीच लड़ाई हो जाती है| प्रोमो में दिखाया गया है कि शेफाली बग्गा सभी से उनकी ड्यूटी के बारे में पूछती हैं| वह यह भी पूछती हैं कि ड्यूटी के हिसाब से काम क्यों नहीं हो रहे हैं? वह खाने की बर्बादी को लेकर भी सवाल उठाती हैं और बर्तन न धोए जाने पर भी टोकती हैं|

इस पर मधुरिमा को डांटती भी हैं| बर्तनों को लेकर शेफाली की कही गई बात पर मधुरिमा को गुस्सा आ जाता है और वह कहती हैं कि शेफाली को विकास गुप्ता के पास जाकर बोलना चाहिए| जब बात आगे बढ़ जाती है तो मधुरिमा उन्हें चुप रहने के लिए कहती हैं| अब देखना यह होगा कि इन दोनों के बीच की यह लड़ाई घर में क्या घमासान लेकर आएगी|

BB13 : विकास गुप्ता ने की विशाल और मधुरिमा को मिलाने की कोशिश

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कायराव ने शेयर किया फैंस के लिए फनी वीडियो

कभी महाराष्ट्रा के डिस्कस थ्रोवर में थे स्टेट चैंपियन फिर, सीआईडी में 'दरवाजा तोड़कर' एंट्री करना किया शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -