BB13 : संभावना सेठ ने दी असीम को नसीहत, सिद्धार्थ शुक्ल को लगाईं फटकार
BB13 : संभावना सेठ ने दी असीम को नसीहत, सिद्धार्थ शुक्ल को लगाईं फटकार
Share:

कहना गलत नहीं होगा कि, टीवी पर आने वाला शो बिग बॉस में नजर आ चुकी संभावना सेठ बिग बॉस 13 को बड़े ही ध्यान से देखती हैं। तभी तो आए दिन संभावना शो में चल रहे ड्रामे पर कमेंट करना नहीं भूलतीं है। हाल ही में संभावना ने सोशल मीडिया पर उन लोगों का मजाक बनाया था जो कि, असीम रियाज को बिग बॉस का विनर बता रहे थे। इसके अलावा संभावना कई बार ये साफ कर चुकी है कि, घर में कौन क्या कर रहा है। इस बीच संभावना सेठ ने सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की जमकर क्लास लगा दी है।

इतना ही नहीं टीवी की इस हसीना ने तो इन दोनों को नसीहत देने से भी परहेज नहीं किया है। बीता एपिसोड देखने के बाद संभावना सेठ सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज दोनों से नाराज नजर आई। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इन दोनों पर जमकर हमला बोला है। अभिनेत्री संभावना सेठ ने लिखा है, रश्मि को डर क्यों लग रहा है। ऐसा क्या हुआ है यहां...। मैं समझने की कोशिश कर रही हूं। ये एपिसोड देखकर मुझे इतना तो यकीन है कि, सिद्धार्थ शुक्ला ने पास्ट के बारे में बात करना शुरू नहीं किया था।

आगे संभावना सेठ ने लिखा, पहले रश्मि देसाई ने आरती सिंह से इस बारे में बात करना शुरू की थी। सिद्धार्थ शुक्ला अपने पास्ट को कभी नहीं भूलने वाला है। इन दोनों की लड़ाई के बीच असीम क्यों आ रहा है। ये कभी नहीं सुधरेगा। जानकारी के लिए बता दें कि, संभावना यहां पर बीते एपिसोड में सिद्धार्थ और रश्मि की लड़ाई की बात कर रही हैं जहां पर सिद्धार्थ ने इस बात का जिक्र कर दिया था कि, रश्मि देसाई उनका पीछा करते करते गोवा तक जा पहुंची थीं। सिद्धार्थ शुक्ला बार बार घर में पास्ट के बारे में बात करते हैं। बीते हफ्ते भी सिद्धार्थ शुक्लाने ये सब बातें उखाड़ी थीं। जिसकी वजह से रश्मि देसाई को काफी कुछ सहना पड़ा था। 

 

 

BB13 : रश्मि का हॉट पोल डांस देख उड़े सिद्धार्थ के होश, नए साल पर मस्ती करते नजर आएंगे घरवाले

BB13 : दूसरी बार भी घर पर नहीं टिक पाए अरहान, देर रात हुए बेघर

BB13: कट्टर प्रतिद्वंद्वी सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने साथ मिलकर किया ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -