BB13 : सलमान ने लगाईं लताड़ तो फैंस आये असीम के स्पोर्ट में, #ViewersChoiceAsim ने सोशल मीडिया पर मचाया कोहराम
BB13 : सलमान ने लगाईं लताड़ तो फैंस आये असीम के स्पोर्ट में, #ViewersChoiceAsim ने सोशल मीडिया पर मचाया कोहराम
Share:

टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का घर एक ऐसा जगह जहां पर रहने वाला इंसान कुछ समय में ही एक सेलेब्रिटी बन जाता है। असीम रियाज भी इन दिनों कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे हैं। भले ही असीम इस समय बिग बॉस के घर में हों परन्तु घर के बाहर उनकी पॉपुलैरिटी आसमान छू रही है। अब तो हालत ये हो चुकी है कि, लोगों को इस बात का भी फर्क नहीं पड़ता कि, सलमान खान असीम (Asim Riaz) के बारे में क्या कहते हैं। फैंस तो बस जमकर असीम रियाज का ही सपोर्ट कर रहे हैं ताकि, अमीस घर की ट्रॉफी जीत सके।

कुछ समय पहले ही बिग बॉस 13 का नया प्रोमो शेयर हुआ था। इस प्रोमो में सलमान खान असीम रियाज की क्लास लगाते नजर आए थे। भाईजान से असीम को नसीहत दी थी कि, वह अपने बोलों पर थोड़ा लगाम लगाए| सलमान खान असीम की गाली गलौच से इतने नाराज दिखे कि, उन्होंने असीम रियाज को घर का सबसे अधिक इरिटेटिंग सदस्य बता दिया था। वह बात अलग है कि, असीम रियाज के फैंस को इस बात से जरा सा भी फर्क नहीं पढ़ा, बल्कि उनको तो सलमान खान की ही बात पसंद नहीं आई।

तभी तो सुबह से ही असीम सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ट्वीटर पर #ViewersChoiceAsim ट्रैंड कर रहा है। इस ट्रैंडिग की एक वजह यह भी है कि, सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को भी सोशल मीडिया पर असीम की तरह ही भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया इन दोनों सदस्यों के फैंस के बीच बंट चुका है। हर कोई इस होड़ में है कि, कौन ट्रेंडिंग में नंवर वन रहेगा। लोग बार बार असीम रियाज को बिग बॉस का विनर बनाने की जिद पर अड़े हुए हैं।

 

मधुरिमा ने विशाल को दिखाया नीचा तो इन हस्तियों ने लगाईं लताड़

गुजरात की इन हसीन लड़कियों ने अपनी हॉटनेस से टीवी जगत में कमाया नाम

90s के ये पांच कलाकार जी रहे लाइमलाइट से दूर अपनी जिंदगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -