BB13 : हिन्दुस्तानी भाऊ के बेघर होते ही घर में आने वाला है एक नया ट्विस्ट
BB13 : हिन्दुस्तानी भाऊ के बेघर होते ही घर में आने वाला है एक नया ट्विस्ट
Share:

 'बिग बॉस' के घर से करीब हर हफ्ते एक नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट बेघर हो जाता है। इस हफ्ते घर से बेघर हुए हिन्दुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक। घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते  जो सदस्य नॉमिनेट हुए थे वो थे मधुरिमा तुली, शहनाज़ गिल, सिद्धार्थ शुक्ला और विकास पाठक। वीकेंड का वार में सलमान ने इस बात की घोषणा की कि विकास पाठक का सफर शो में अब यहीं खत्म हो जाएगा। इसके बाद विकास घर से खुशी-खुशी बाहर आ गए। फिलहाल उनके जाने के बाद घर के सभी सदस्यों समेत शेफाली जरीवाला भी भावुक नजर आईं।

यहाँ देखिये वीडियो 

 

 

घर में एंट्री करने वाले हैं सिद्धार्थ शुक्ला :
बिग बॉस 13' में शुरुआत से ही एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिला है। आज घर में फिर एक ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि आज घर में एंट्री लेने वाले हैं सिद्धार्थ शुक्ला। आज के एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि बिग बॉस, शहनाज़ को कन्फैशन रूम में जाने के लिए कहते हैं। बिग बॉस के आदेश के बाद शहनाज़ कन्फैशन रूम में जाती हैं, जहां सिद्धार्थ शुक्ला पहले मौजूद होते हैं। सिद्धार्थ को देखकर शहनाज़ काफी खुश हो जाती हैं  और उन्हें गले लगा लेती हैं। 

 

 

इसके बाद बिग बॉस शहनाज़ को कहते हैं कि आप सिद्धार्थ को बहुत मिस कर रही थीं। अब आप इन्हें घर के अंदर ले जाएं। सिद्धार्थ आज एक बार फिर घर के अंदर जाएंगे। घर में उन्हें दोबारा आते देख जहां आरती, आसिम, पारस,  शेफाली खुश नजर आएंगे। इसके अलावा रश्मि देसाई इस बात से थोड़ी असहज नजर आएंगी। अब सिद्धार्थ के आने से घर में फिर क्या बदलाव आने वाला है ये तो वक्त ही बताएगा।

 

'साथ निभाना साथिया' की इस एक्ट्रेस ने की सगाई, सामने आईं फोटोज

सपना चौधरी के डांस के बीच इस इंसान ने की यह घटिया हरकत

बिग बॉस 13 में जाने से पहले हिना खान ने खिंचवाई खूब तस्वीरें, अब हो रहीं वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -