BB13 : बिगबॉस ने दिए यह चार धोखे, जानिये कब और कैसे
BB13 : बिगबॉस ने दिए यह चार धोखे, जानिये कब और कैसे
Share:

टीवी का जाना माना शो 'बिग बॉस 13'  के फिनाले में महज चंद घंटे ही बचे हैं। इसके बाद 'बिग बॉस 13' की ट्रॉफी कौन अपने नाम करेगा इसका एलान होने वाला है।इसके अलावा विनर का नाम पता चलने से पहले आज हम आपको बिग बॉस सीजन 13 की कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसके साथ ही बिग बॉस का यह सीजन चार महीने से भी ज्यादा चला। ऐसे में आज हम आपको शो के दौरान 'बिग बॉस' के दिए चार ऐसे धोखे बताएंगे जिसे उन्होंने दर्शकों को शो के दौरान दिए गये है। 

पहला धोखा 
शो की शुरुआत में अमीषा पटेल को घर की मालकिन बताया गया था। 'बिग बॉस' ने घरवालों से कहा कि अमीषा इस घर की मालकिन हैं और आपको समय-समय पर उनके आदेशों का पालन करना होगा। वहीं अमीषा ने शो में आते ही ग्लैमर का तड़का लगाया। साथ ही कंटेस्टेंट्स से ऐसे टास्क करवाए जिसे देखकर दर्शक भी हैरान रह गए। इस टास्क में घरवालों को लग्जरी टास्क पाने के लिए एक दूसरे के मुंह से चीजों को लेकर आगे तक पहुंचाना था। इस टास्क पर खूब बवाल भी हुआ था। फिलहाल अमीषा पटेल महज तीन-चार बार ही शो में नजर आईं। इसके साथ ही यहां तक कि शो में उनका अब नाम तक भी नहीं लिया जाता है। इस तरह से अमीषा पटेल का घर में आना और उनका मालकिन बताकर शो की शुरुआत करना 'बिग बॉस' का पहला धोखा है।

दूसरा धोखा
देवोलीना भट्टाचार्य जब तबीयत बिगड़ने की वजह से शो से बाहर गई थीं तो ऐसा कहा जा रहा था कि वह दोबारा घर में आ सकती है । शो से बाहर जाने के बाद वह अपने घर पर ही रही थीं।इसके अलावा  उन्हें वो सारी चीजों की इजाजत थी जो शो के नियमों के मुताबिक कंटेस्टेंट को नहीं करनी होती हैं। जैसे- टीवी, फोन और सोशल मीडिया का उपयोग करना। देवोलीना के जाते ही शो में विकास गुप्ता की एंट्री हुई। विकास के आते ही कहा गया कि वह उनकी जगह कुछ दिनों के लिए खेल खेलने आए हैं। इसके बाद में 'बिग बॉस' ने बताया देवोलीना शो का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई है। देवोलीना के बाद सिद्धार्थ शुक्ला भी तबीयत बिगड़ने की वजह से शो से बाहर गए थे। सिद्धार्थ जब अस्पताल में भर्ती थे तो उन्हें टीवी, सोशल मीडिया यहां तक कि अपने परिवार से मिलने भी नहीं दिया गया। वहीं  इस बात को सिद्धार्थ ने भी सलमान से वीडियो कॉल के जरिए कबूल किया था। ऐसे में इतना तो साफ है कि देवोलीना और सिद्धार्थ के लिए नियमों में परिवर्तन  किया गया। ये बात इस ओर भी इशारा करती है कि सिद्धार्थ की शो में वापसी तय थी हालाँकि देवोलीना की शो में नहीं आना पहले से ही तय था।  इसके साथ ही जो कि शो का दर्शकों को दिया गया दूसरा धोखा है।

तीसरा धोखा
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत जब घर में आई थीं तो उन्होंने कुछ घरवालों को टास्क दिए थे। उस समय घर के कैप्टन आसिम रियाज थे। इस टास्क में दाेवेदारों को साबित करना था कि वह आसिम से बेहतर कैप्टन कैसे बन सकते हैं। इस टास्क को आरती ने जीता था। आरती को मल्लिका ने पांच कार्ड दिए। ये पास अपोजिंग कैप्टन के थे। इस टास्क के बाद आरती घर की पहली अपोजिंग कैप्टन बन गई थीं। वहीं इन पांच कार्ड का उपयोग आरती कैप्टन आसिम का फैसला पलटने के लिए इस्तेमाल कर सकती थीं। इस टास्क के बाद उन कार्ड का आरती ने एक बार भी इस्तेमाल नहीं किया। न ही उसका शो में घरवालों, सलमान और 'बिग बॉस' ने जिक्र किया। इसके अलावा इस तरह से 'बिग बॉस' का यह तीसरा धोखा है जो उन्होंने शो में दर्शकों को दिया था। 

चौथा धोखा
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शो में 'छपाक' फिल्म का प्रमोशन करने गई थी। उन्होंने घरवालों को दो टीमों में बांटा था। इसके साथ ही एक दूसरे की एक्टिंग करने को कहा। यह अभिनय शो में घटित उन चीजों पर आधारित था जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। जैसे-रश्मि का सिद्धार्थ पर चाय फेंकना इत्यादि। घरवालों ने शो में ऐसा दिखाया कि उन्हें यह टास्क तुरंत दिए गए। फिलहाल अनसीन वीडियो में इसका खुलासा हुआ कि घरवालों को ये टास्क पहले से ही पता थे। वो अनसीन वीडियो में इनकी प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए थे। इस तरह से ये 'बिग बॉस' का चौथा धोखा है।  

इस कंटेस्टेंट को जीताना चाहती हैं गौहर खान, किया वोट

पैसों वाला बैग लेकर बेघर होंगे असीम रियाज, ट्वीट से खुली सच्चाई!

दुगनी हुई बिग बॉस 13 की प्राइज मनी, इतने करोड़ लेकर बाहर निकलेगा विनर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -