कोरोना के कारण लॉकडाउन में मां के साथ शॉपिंग करने पहुंचे पारस छाबड़ा
कोरोना के कारण लॉकडाउन में मां के साथ शॉपिंग करने पहुंचे पारस छाबड़ा
Share:

टीवी का जाना माना शो बिगबॉस 13  के कंटेस्टेंट रह चुके पारस छाबड़ा के बारे में तो आप जानते ही होंगे |पारस छाबड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में है | इसके साथ ही  उनका ये अंदाज रिएलिटी शो मुझसे शादी करोगे में भी देखने को मिला था। इसके साथ ही वह बात अलग है कि, अपनी मम्मी के आगे पारस छाबड़ा की एक भी नहीं चलती है। वहीं बिग बॉस 13 के घर में कई बार पारस इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि, उनको अपनी मां से कितना प्यार है। इसके अलावा  कुछ समय पहले ही पारस छाबड़ा अपनी मां के साथ सब्जियां खरीदने मार्केट जा पहुंचे हैं।वहीं  ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर इस बात का सबूत है।

इसके साथ ही कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश लॉकडाउन की मार झेल रहा है। तभी तो सभी लोग अपने घर का जरुरी सामान लेने के लिए ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इस बीच पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) भी अपनी मां के साथ बाजार जा पहुंचे। इसके अलावा तस्वीर में पारस के हाथ में सब्जी का बैग नजर आ रहा है। वहीं खुद को कोरोना कोे इन्फेक्शन से बचाने के लिए पारस छाबड़ा अपना चेहरा ढके नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की तस्वीर में पारस छाबड़ा की मम्मी सब्जी खरीदती दिख रही हैं। पारस छाबड़ा के इस अंदाज को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि, उन्होंने अपनी मम्मी को अकेले मार्केट नहीं आने दिया है। 

आपकी जानकरी के लिए बता दें की पारस छाबड़ा के इस अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी तारीफे कर रही हैं। तभी तो फैंस पारस छाबड़ा को मम्मी का लाड़ला बता रहे हैं। वैसे इससे पहले भी कई बार पारस छाबड़ा और उनकी मम्मी की बॉन्डिंग देखने को मिल चुकी है। इसके साथ ही बिग बॉस  13 के प्रीमियर से लेकर फिनाले तक हर जगह पारस की मम्मी उनके साथ नजर आई हैं। वहीं स्वयंवर की बात सामने आते ही पारस की मां ने ये साफ कर दिया था कि, उनका बेटा उनकी पसंद की लड़की के साथ ही शादी कर सकता है । वहीं पारस की मां के बयान शो सुन कर पता चल रहा था कि, वह अपने बेटे से कितना प्यार करती हैं। वहीं पारस भी अपनी मां पर जान छिड़कते हैं। 

Naagin 4 : देव यानी विजयेंद्र कुमेरिया ने खोले अपने जीवन के कई राज़

ऐसे बीत रहा है जेनिफर विंगेट का दिन

कुंडली भाग्य-कुमकुम भाग्य की जगह इस हिट शो की वापसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -