BB13 : एक बार फिर बिगबॉस के शो की  ग्रैंड फिनाले डेट हुई चेंज, जानिये है तारीख
BB13 : एक बार फिर बिगबॉस के शो की ग्रैंड फिनाले डेट हुई चेंज, जानिये है तारीख
Share:

टीवी के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो उनके फैंस को खुश कर सकती है। यदि खबर की मानें तो 'बिग बॉस 13' दो हफ्तों के लिए और आगे बढ़ने वाला है। इसके अलावा 'बिग बॉस' के बारे में सबसे सटीक जानकारी देने वाले एक मीडिया रिपोर्टर ने इस खबर को ब्रेक किया है। फैन पेज की खबर के अनुसार अब 'बिग बॉस' का फिनाले 29 फरवरी को हो सकता है , इससे पहले ये फिनाले 16 फरवरी को होने वाला था। फिलहाल 16 फरवरी भी एक्सटेंड डेट थी।

वही 'बिग बॉस' के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब ये शो इतना लंबा चल सकता है। अब तक हर सीजन करीब तीन से चार महीने में खत्म हो जाया करता था। परन्तु ऐसा माना जा रहा है कि शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए इस शो को फिर से एक्स्टेंड किया जा रहा है। इसके साथ अब देखना ये होगा कि 'बिग बॉस' एक्सटेंड्स वीक्स को सलमान खान ही होस्ट करेंगे या कोई और होस्ट कंटेस्टेंट्स की कमान संभालेगा। वही क्योंकि बीच में ये भी खबरें आई थीं शो के एक्स्टेंड किए जाने पर सलमान खान खुश नहीं हैं और एक्सटेंड्स वीक्स को वो होस्ट नहीं कर सकते है ।

फिलहाल भाईजान के शो होस्ट न करने के पीछे उनकी फिल्मों की डेट्स भी बताई जा रही थी। ऐसे में एक बार फिर से 'बिग बॉस' फिनाले की डेट्स बदलने पर भाईजान का क्या रिएक्शन होगा ये देखना वाली बात होगी। फिलहाल 'बिग बॉस' में ये हफ्ता काफी इमोशनल होने वाला है, क्योंकि घर में कंटेस्टेंट्स से मिलने आएंगे उनके घरवाले। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो भी सामने आ चुका है जिसमें आरती के भाई कृष्णा अभिषेक, शहनाज़ के पापा, माहिरा शर्मा की मां और शेफाली जरीवाला के पति परगा त्यागी घर में एंट्री करते नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by biggbosskhabri (@biggboss__khabari) on

BB13 : घर में आते ही शैफाली जरीवाला के पति भड़के असीम पर, कहा ‘फाड़ के रख दूंगा...’

कंगना रनौत की बहादुरी ने दर्शकों को किया हैरान, खतरनाक चंबल में इस परिस्थिति का किया अकेले सामना

अक्षय संग काम कर चुकी है मधुरिमा तुली, ये पुराना वीडियो हो रहा वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -