BB13 : बिगबॉस से पहले ऐसे रहता था ये कंटेस्टंट, हैंडसम हंक से कम नहीं बिहार के विशाल
BB13 : बिगबॉस से पहले ऐसे रहता था ये कंटेस्टंट, हैंडसम हंक से कम नहीं बिहार के विशाल
Share:

टीवी का जाना माना शो 'बिग बॉस 13' में विशाल आदित्य सिंह ने वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री की थी।इसके अलावा शो में वो अच्छा खेल दिखा रहे हैं और मजबूती के साथ टिके हुए हैं। विशाल 25 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनके जन्मदिन पर चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 30 वर्षीय विशाल मूलत: बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं। वही बिग बॉस में भी वो कई बार बिहार और वहां से जुड़े कई किस्से शेयर करते रहते हैं।इसके अलावा विशाल को खेलकूद में काफी रुचि रही है। बिहार में रहते हुए विशाल राज्य स्तरीय एथलीट भी रह चुके हैं।

इसके अलावा विशाल ने साल 2011 में सीरियल 'चंद्रगुप्त मौर्य' से टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। वही सीरियल में उन्होंने शशांक का किरदार निभाया था। इसके बाद विशाल कलर्स के ही सीरियल 'ससुराल सिमर का' में नजर आए। वर्ष 2015 में एंड टीवी पर आने वाले सीरियल 'बेगूसराय' में विशाल ने लखन ठाकुर का किरदार निभाया गया था। इसमें उन्होंने एक साल तक काम किया गया था। साल 2017 में विशाल की फिर से कलर्स टीवी पर वापसी हुई। इसके अलावा 'चंद्रकांता' सीरियल में विशाल वीरेंद्र प्रताप सिंह बने थे। 'चंद्रकांता' से उन्हें काफी पॉपुलरिटी मिली है ।

वही विशाल स्टार प्लस पर आने सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में तेवर सिंह बने थे।इसके साथ उन्होंने रियलिटी शो 'नच बलिए' सीजन 9 में हिस्सा लिया था। इसमें उनकी पार्टनर मधुरिमा तुली थीं। विशाल और मधुरिमा शो में सेकेंड रनर अप रहे थे। इस शो के दौरान विशाल और मधुरिमा का खूब झगड़ा हुआ था। ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया गया था। वही 'बिग बॉस 13' में विशाल के साथ मधुरिमा भी पहुंची थीं। इसके साथ ही शो के शुरुआत में पहले तो दोनों के रिश्ते ठीक-ठाक रहे परन्तु बाद में दोनों के बीच खूब झगड़े होने लगे। यही नहीं मधुरिमा ने पैन से विशाल को खूब मारा जिसकी वजह से उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। विशाल बिग बॉस में अभी भी टिके हुए हैं। 
 
ईशानी निकाल लेगी अपने पति को मौत के मुँह से बाहर, कर सकती है नयी शुरुवात

BB13: शेफाली जरीवाला ने दी पारस को ब्रेकअप करने की सलाह, आकांक्षा ने किया बड़ा ऐलान

रणबीर ने जेल से निकलते ही प्राची से अपनी हरकतों के लिए मांगी माफी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -