शहनाज गिल के पिता ने दुष्कर्म के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, जानिये पूरा मामला
शहनाज गिल के पिता ने दुष्कर्म के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, जानिये पूरा मामला
Share:

टीवी का जाना माना शो 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। वहीं महिला पंजाब के जालंधर की रहने वाली है। वहीं आरोप है कि संतोख सिंह ने बंदूक की नोक पर महिला से दुष्कर्म किया। अब इस पर शहनाज के पिता ने चुप्पी तोड़ी है और अपना पक्ष रखा है। संतोख सिंह ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वो पूरे दिन घर पर ही थे। वहीं उनके घर पर सीसीटीवी लगा हुआ है, ऐसे में पुलिस इसकी जांच कर सकती है। वहीं यही नहीं जिस जगह की यह घटना बताई जा रही है, वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संतोख सिंह पंजाब के एक जाने- माने नेता हैं।अपने बयान में संतोख सिंह ने कहा कि 'महिला जिस दिन की बात कर रही है, उस पूरे दिन मैं घर पर ही था। 

वहीं मेरा घर सीसीटीवी की निगरानी में है। ऐसे में सबूत के रूप में सीसीटीवी देखा जा सकता है। वह महिला तलाकशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। महिला मेरे बिजनेस पार्टनर लक्की संधू से शादी करना चाहती है। काफी समय से मैं लक्की को जानता हूं। ये उनका निजी मामला है और मैंने उन्हें सलाह दी थी कि वो इसे अपने स्तर पर ही सुलझाएं।वहीं 'वारदात 14 मई की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने 19 मई को थाना ब्यास में संतोख सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया। महिला का आरोप है कि संतोख सिंह ने बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने ये भी बताया कि जालंधर निवासी लक्की संधू के साथ उसकी 12 साल से दोस्ती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  कुछ दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। उसे पता चला कि संतोख सिंह के ब्यास स्थित घर पर लक्की रह रहा है। 14 मई को वह अपनी गाड़ी से एक सहेली के साथ संतोख सिंह के घर पहुंची जहां उसने संतोख सिंह को सारी बात बताई।महिला के मुताबिक, संतोख सिंह ने कहा कि लक्की उसके घर नहीं है परन्तु वो मिलवा सकता है। उसने लक्की से मिलवाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठा लिया| वहीं  महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान संतोख सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। बाद में वह उसको अपने घर ले गया।  

'देसी गर्ल' से जुड़ा केबीसी का आखिरी सवाल है यंहा

रामायण के सेट पर आग में झुलसने से बच गयी थी देबिना

सिद्धार्थ शुक्ला के जैसा दोस्त पाकर बेहद खुश है शहनाज़ गिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -