देश की सुरक्षा में बड़ी चूक, ब्रह्मोस यूनिट में काम कर रहा था ISI एजेंट
देश की सुरक्षा में बड़ी चूक, ब्रह्मोस यूनिट में काम कर रहा था ISI एजेंट
Share:

नई दिल्ली। आज भारत देश की सुरक्षा के लिए सबसे ज्यादा पैसे खर्च करने वाले देशों में से एक बन गया है। केंद्र सरकार लगातार देश की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती रहती है लेकिन हाल ही में देश की सुरक्षा में एक बड़ी चूक होने का मामला सामने आया है जिसने पुरे देश को अच्चम्भित कर दिया है। 

कर्ज के मामले में पाकिस्तान की राह पर चीन, ढाई हज़ार अरब डॉलर हुआ कर्ज

दरअसल हाल ही में  महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान (डीआरडीओ ) की से इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का एक एजेंट गिरफ्तार हुआ है। यह व्यक्ति डीआरडीओ की ब्रह्मोस यूनिट में काम करता था। आपको बता दें कि आईएसआई पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है। डीआरडीओ से गिरफ्तार इस आरोपी पर संदेह है कि वो देश की सुरक्षा से जुडी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान और आईएसआई तक पहुँचता था। यह गिरफ्तारी महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश एटीएस ने सयुंक्त रूप से की है। हालाँकि पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए इस इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। 

कंगाल पाकिस्तान, बांध बनाने के लिए चंदा उगा रही सेना और अदालत

इस आरोपी युवक का नाम निशांत अग्रवाल बताया जा रहा है। यह युवक पिछले कई महीनों से डीआरडीओ में काम कर रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद देश की ख़ुफिया एजेंसी इस मामले की गंभीर पड़ताल करने के साथ-साथ यह पता करने में जुट गई है कि इस युवक ने पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई को कितनी जानकारिया दी है और कहीं इसके साथ इस षड़यंत्र  में कोई और कर्मचारी तो शामिल तो नहीं है। 

ख़बरें और भी

 

महिलाओं को बंधक बना कर जिस्म की भूख मिटाते थे IS के लड़ाके : नोबेल विजेता

अमेरिका की संरक्षणवादी नीतियों से भारत समेत पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को नुकसान

संयुक्त राष्ट्र सभा में बोली शेख हसीना, रोहिंग्यों को जल्द वापिस बुलाए म्यांमार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -