'बिग बॉस 15' में खुलने वाला है बड़ा राज! बढ़ सकती है इस कंटेस्टेंट की मुश्किलें
'बिग बॉस 15' में खुलने वाला है बड़ा राज! बढ़ सकती है इस कंटेस्टेंट की मुश्किलें
Share:

वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी राजीव अदातिया के बिग बॉस के घर में एंट्री करने के पश्चात् से ही ईशान सहगल की सेक्शुएलिटी पर प्रश्न उठने लगे हैं। बाहर ऐसी रिपोर्ट्स सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं कि ईशान एवं राजीव एक दूसरे संग रिश्ते में रह चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ ईशान और माइशा की नजदीकियां राजीव से सहन नहीं हो रही हैं। वही राजीव ने शो में जब से प्रवेश किया है, वो ईशान से इसी बात को लेकर झगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने माइशा के साथ लव कनेक्शन क्यों बनाया। पिछले एपिसोड में राजीव इस बात पर रोष व्यक्त करते नजर आए कि ईशान उन्हें समय नहीं दे रहे हैं, बल्कि पूरा समय माइशा के साथ ही रहते हैं। 

वही आगामी एपिसोड का प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें राजीव एवं ईशान के बीच एक बार फिर खतरनाक लड़ाई होते हुए नजर आ रही है। वीडियो में ईशान राजीव संग उनकी नाराजगी को दूर करते नजर आ रहे हैं, मगर दोनों के बीच गलतफहमियां और अधिक बढ़ती हुई देखी जा सकती हैं। वही राजीव उनके साथ ईशान के बदले हुए व्यवहार का जिम्मेदार माइशा को बताते हैं। ईशान एवं माइशा से बात करते हुए राजीव बोलते हैं- ईशान संग उनका जो रिश्ता है वो बहुत अधिक क्लोज है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही राजीव की इस बात पर ईशान बोलते हैं- जिस प्रकार से आप चीजों को दिखा रहे हो उससे मैं गलत नजर आ रहा हूं। वही राजीव और ईशान के बीच झगड़ा इतना अधिक बढ़ जाता है कि शमिता शेट्टी को बीच में आना पड़ता है। इसके पश्चात् ईशान गुस्से में बोलते हैं कि वो एक स्ट्रेट लड़के हैं तथा उनके बारे में राजीव के बयान उनकी इमेज को खराब कर रही हैं। ईशान बोलते हैं- मैं एक स्ट्रेट guy हूं, मगर ऐसा नजर आ रहा है कि कुछ है...

करण कुंद्रा से बोली तेजस्वी- अगर तुम्हे शमिता से प्यार हो गया तो? एक्टर ने दी ये प्रतिक्रिया

छोटे पर्दे से दूरी को लेकर बोली माही विज- मेकर्स नहीं कर रहे हैं कास्ट...

अपनी ड्रेस के कारण ट्रोल हुई जैस्मिन भसीन, यूजर्स ने कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -