बड़ी खबर! अस्पताल में भर्ती हुए राज ठाकरे, जानिए क्या हुआ?
बड़ी खबर! अस्पताल में भर्ती हुए राज ठाकरे, जानिए क्या हुआ?
Share:

मुंबई: MNS प्रमुख राज ठाकरे को मंगलवार को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उनके कूल्हे की सर्जरी होगी। पार्टी के एक नेता ने यह खबर दी। इस माह के आरम्भ में राज ठाकरे ने कहा था कि उनके घुटने और पीठ में समस्या है, इसलिए उन्हें सर्जरी करानी होगी। मनसे नेता नितिन सरदेसाई ने कहा, कल मतलब बुधवार को राज ठाकरे की कूल्हे की सर्जरी होगी। हाल ही में राज ठाकरे मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम देने के बाद ख़बरों में थे। उनका 5 जून को अयोध्या जाने का कार्यक्रम था, किन्तु फिलहाल उन्होंने इस कार्यक्रम को टाल दिया है।

राज ठाकरे ने स्वयं ट्वीट कर इसकी खबर दी थी। बता दें कि भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह इसका विरोध कर रहे थे। राज ठाकरे ने ट्वीट किया था कि अयोध्या दौरा फिलहाल के लिए निलंबित कर दिया गया। दरअसल, भाजपा सांसद का कहना था कि राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों पर अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए।

वही बीते दिनों राज ठाकरे द्वारा मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर महाविकास आघाडी सरकार को चेतावनी देने के बाद के उनकी पार्टी के मुस्लिम पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ दी। पुणे के तालुका अध्यक्ष जमीर सय्यद ने इस्तीफा दे दिया था। वे बीते 3 वर्ष से MNS के शहर अध्यक्ष थे। इसके अतिरिक्त भी कई मुस्लिम नेताओं ने राज के बयान पर आपत्ति व्यक्त की थी। सांसद जलील ने बताया था कि राज ठाकरे को इफ्तार की दावत दी थी जिससे भाईचारा बन सके, किन्तु उन्होंने औरंगाबाद में सभा के दौरान भड़काऊ भाषण दिया। ये उनकी सोची समझी योजना का भाग था।

'भगवा ध्वज एक दिन तिरंगे का स्थान लेगा..', कर्नाटक मंत्री की बात से भड़के संजय सिंह, की गिरफ़्तारी की मांग

हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले- 'दुष्प्रचार के गर्भ से पैदा हुई है धामी सरकार...'

'अगर आप भाजपा में होतीं, तो आपको चुनाव लड़वा देते..', शिमला में एक महिला लाभार्थी से बोले PM मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -