14 दिन की जगह 11 दिन में ही हुई पर्ल वी पुरी की रिहाई
14 दिन की जगह 11 दिन में ही हुई पर्ल वी पुरी की रिहाई
Share:

टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी को रिहाई मिल गई है। अभिनेता को नाबालिग लड़की के साथ रेप केस में हिरासत में लिया गया था। प्राप्त खबर के मुताबिक, पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है। अभिनेता पर पास्को एक्ट लगाया था। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वसई सत्र न्यायालय में पर्ल मामले की आज सुनवाई हुई है।

वही इससे पूर्व अदालत ने पर्ल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पर्ल की जमानत याचिका पर 11 जून को सुनवाई होनी थी। अभिनेता को 5 जून को मुंबई पुलिस ने रेप मामले में हिरासत में लिया गया था। जिसके पश्चात् अभिनेता को 14 दिन की रिमांड में भेजा गया था। अब खबरों की मानें तो अभिनेता को 11 दिन के पश्चात् जमानत मिल गई है।

अभिनेता की गिरफ्तारी के पश्चात् उनके वकीलों ने जमानत लेने की कई कोशिश की मगर सभी नाकाम रहे थे। एक नाबालिग लड़की के पिता द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के पश्चात् एक्टर को पॉक्सो अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था। प्राप्त खबर के मुताबिक, पर्ल के अधिवक्ता ने पुष्टि की कि एक्टर को जमानत दे दी गई है। अभिनेता पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की से रेप किया है। इस केस में आज मतलब 15 जून को सुनवाई हुई तथा अभिनेता को जमानत प्राप्त हो गई है।

नेहा कक्कड़ ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए गाया गाना, 8 मिनट में वीडियो को मिले लाखों व्यूज

MP: आज से शुरू हुईं सरकारी स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया

अली गोनी ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, सुशांत सिंह को लेकर किए गए सवाल का दिया ये जबरदस्त जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -