बड़ी खबर! स्थगित हुई ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाएं
बड़ी खबर! स्थगित हुई ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाएं
Share:

हाल ही में पिछले दिन CISE ने ICSE 10वी एवं 12वी के 2021-22 की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। संस्था ने एक पत्र जारी कर के इस बात की खबर शेयर की है। जारी चिट्ठी में बताया गया है कि, ये परीक्षा अब कब होगी इसके बारे में पहले खबर दे दी जाएगी। उन्होंने ऐसा करने के कारण को बताते हुए कहा कि कुछ ऐसी वजहों के चलते ये निर्णय लिया गया है जो हमारे नियंत्रण में नहीं थे।

वही CISE बोर्ड के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव गेरी अराशून ने निर्णय को जारी करते हुए दसवी एवं बारहवी बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित करने का ऐलान किया है। उन्होंने ऑफिशियल पोर्टल पर इस फैसले को सुनाया है। उन्होंने कहा कि, कुछ अपरिहार्य कारणों तथा हालातों के चलते छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड के टर्म वन की परीक्षाओं को स्थगित किया जा रहा है।

आगे लिखते हुए उन्होंने बताया कि, अब परीक्षाएं कब होंगी इसके बारे में सूचना पहले ही दे दी जाएगी। आपको बता दें, CISE ने इस वर्ष 10वी एवं 12वी के लिए सेमेस्टर प्रणाली को लागू किया है। इसके अतिरिक्त वर्ष में परिक्षाओं को दो बार आयोजित कराने का फैसला लिया है। बोर्ड की परिक्षाएं 15 नवंबर को होने वाली थी जिसे अब कुछ वजहों के चलते स्थगित कर दिया गया है।

असम में फिर से खोले गए सभी प्राथमिक स्कूल

सीबीएसई ने सीटीईटी 2021 के पंजीकरण की समय सीमा को बढ़ाया आगे

कर्नाटक में 25 अक्टूबर से फिर खुलेंगी प्राथमिक कक्षाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -