बड़ी खबर: भारत में कम हो रहे कोरोना संक्रमण के मामले, जानिए क्या रहा 24 घंटे का हाल
बड़ी खबर: भारत में कम हो रहे कोरोना संक्रमण के मामले, जानिए क्या रहा 24 घंटे का हाल
Share:

जंहा एक और कोरोना ने आज पूरे देशभर में हाहाकार मचाया हुआ है, वहीं हर दिन इस वायरस की चपेट में आने से हर दिन कोई न कोई अपनी जान से हाथ धो रहा है. इतना ही इस वायरस के कारण देशभर में संक्रमण का आंकड़ा और भी तेजी से बढ़ता जा रहा है,  यही वजह से की कोरोना वायरस से मर रहे लोगों में सबसे अधिक ऑक्सीजन की कमी का शिकार हो रहे है. 

वहीं देश में कई दिनों बाद कोविड संक्रमण के नए केसों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। देश में  बीते 24 घंटे में 3,57,229 से अधिक नए कोविड मरीज मिले हैं और 3,449 लोगों की जान चली गई है। जिसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार पहुंच गया है। सोमवार की तुलना में आज कोविड के नए मरीजों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। जंहा इस बात का पता चला है कि इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को 3.68 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले थे और 3,417 लोगों की जान जा चुकी है।

देश में कोविड की दूसरी लहर ने कोहराम तेजी से फैलता जा रहा है। बीते हफ्ते से निरंतर प्रतिदिन साढ़े तीन लाख से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। कोविड मरीजों और कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में अधिक बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है। देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई। देश भर के हॉस्पिटल में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत बढ़ती जा रही है। सैकड़ों लोग बिना उपचार के ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का प्रतीक्षा करना पड़ रहा है। कई राज्यों में टीकाकरण अभियान पर वैक्सीन की कमी से ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है।

पंजाब में मिनी लॉकडाउन पर बोले AAP अध्यक्ष भगवंत मान- राज्य सरकार रखे लोगों की जरूरतों का ख्याल...

आंध्र प्रदेश में लगा 14 दिनों का आंशिक कर्फ्यू, इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा पर नहीं है कोई चिंता: फाइजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -