नागिन 6 को लेकर आई बड़ी खबर, आएगा 20 साल का लीप
नागिन 6 को लेकर आई बड़ी खबर, आएगा 20 साल का लीप
Share:

टीवी क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर के सुपरहिट शो 'नागिन' का 6वां सीजन भी जमकर TRP बटोर रहा है। शो में अब 20 वर्ष का लीप आने जा रहा है और क्योंकि पूरी जेनरेशन ही बदल जाएगी तो शो में अभी तक नागिन प्रथा की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश अब उसकी बेटी प्रार्थना की भी भूमिका निभाती दिखाई देगी। एकता कपूर ने शनिवार को शो से तेजस्वी प्रकाश का फर्स्ट लुक रिवील किया।

वही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एकता कपूर ने एक वीडियो साझा किया जिसमें तेजस्वी प्रकाश अलग-अलग जूलरी, कुर्ता एवं मेकअप ट्राय करती दिखाई दे रही हैं। एकता कपूर ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा- आने वाले लीप को देखते हुए शेष नागिन अब अब उसकी बेटी भी बनेगी। वीडियो बहुत दिलचस्प है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

तेजस्वी प्रकाश के नए लुक को लेकर प्रशंसक बहुत उत्साहित दिखाई दिए। एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'बहुत खूबसूरत लग रही हो।' दूसरे ने कमेंट किया, 'ये बहुत खूबसूरत है मैम और तेजा बहुत ही खूबसूरत लग रही है। उसका नया अवतार देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा।' एक व्यक्ति ने लिखा- शेषनागिन के रूप में उसने बहुत अच्छा काम किया है। इसी तरह कई लोगों ने जमकर कमेंट किए है।

राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर AIIMS के डायरेक्टर ने दिया बड़ा बयान

फरमानी नाज ने शेयर किया वीडियो, बोली- 'क्या करूं ऐ खुदा...'

सामने आया कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो, अर्चना पूरन सिंह ने शेयर किया VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -