सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 11 कलेक्टर सहित 14 IAS अधिकारीयों को मिला प्रमोशन
सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 11 कलेक्टर सहित 14 IAS अधिकारीयों को मिला प्रमोशन
Share:

पटना: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारीयों को बिहार सरकार (Bihar government) ने अपर सचिव रैंक में प्रमोशन किया है। प्रमोशन होने वालों में 11 कलेक्टर भी हैं। 2012 बैच के अफसरों को जहां 1 जनवरी 2021 से, वहीं 2013 बैच के अधिकारीयों को 1 जनवरी 2022 के प्रभाव से प्रमोशन मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 

वही अपर सचिव में प्रोन्नत होने वालों में साल 2012 बैच के अधिकारी एवं सहरसा के कलेक्टर कौशल कुमार, पश्चिम चंपारण के कलेक्टर कुंदन कुमार, शेखपुरा की कलेक्टर इनायत खान, बेगूसराय के कलेक्टर अरविंद कुमार वर्मा, सीतामढ़ी के कलेक्टर सुनील कुमार यादव व मधुबनी के कलेक्टर अमित कुमार हैं। 

वही इसके अतिरिक्त 2013 बैच के आईएएस अधिकारी एवं नालंदा के कलेक्टर योगेन्द्र सिंह, गोपालगंज के कलेक्टर नवल किशोर चौधरी, भागलपुर के कलेक्टर सुब्रत कुमार सेन, पथ निर्माण की संयुक्त सचिव शैलजा शर्मा, रोहतास के कलेक्टर धर्मेन्द्र कुमार, कैमूर के कलेक्टर नवदीप शुक्ला, श्रमायुक्त रंजिता व सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव आनंद शर्मा को भी अपर सचिव में प्रमोशन मिला हैं। 

Punjab Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल के निशाने पर चरणजीत सिंह चन्नी

चीन के आक्रमण पर कांग्रेस ने लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया

संसद का शीतकालीन सत्र : भाजपा की बैठक जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -