बिग बॉस के इस मशहूर कपल का हुआ ब्रेकअप, पोस्ट देख फैंस को लगा झटका
बिग बॉस के इस मशहूर कपल का हुआ ब्रेकअप, पोस्ट देख फैंस को लगा झटका
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के घर में रहने के दौरान शो के पूर्व प्रतियोगी ईशान सहगल (Ieshaan Sehgaal) और मायशा अय्यर (Miesha Iyer) का प्यार परवान चढ़ा था। हालांकि, उस समय सभी ने उनके रिलेशनशिप को फेक कहा था, लेकिन ईशान ने अपने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्हें गलत साबित कर दिया था। मगर अब इन दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं। इन दोनों की लव स्टोरी शो के आरम्भ के साथ ही काफी तेजी से शुरू हुई थी तथा एक वर्ष से भी कम समय तक ये अपने रिश्ते को निभा पाए। 

बता दे कि ईशान सहगल ने अपने करियर का आरम्भ 'एमटीवी' के शो 'फनाह' से किया था। मॉडलिंग और अभिनय के अतिरिक्त ईशान कई म्यूजिक वीडियोज में भी दिखाई दे चुके हैं। ईशान ने 'स्टार प्लस' के चर्चित शो 'रिश्तों का चक्रव्यूह' में भी काम किया है। तत्पश्चात, उन्होंने 'बिग बॉस 15' में हिस्सा लिया था, जहां उनकी मुलाकात मायशा अय्यर से हुई थी। 'बिग बॉस 15' के घर में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, मगर उस समय सभी को लगा था कि वे अपने रोमांस और प्यार का ढोंग कर रहे हैं। शो समाप्त होने के लगभग दो महीने पहले दोनों घर से बेघर हो गए थे, फिर दोनों को कई बार साथ समय गुजारते हुए देखा गया था, मगर अब दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।

 

इस बात की जानकारी स्वयं ईशान सहगल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। दरअसल, 23 सितंबर 2022 को ईशान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने कम्पैटिबिलिटी इश्यूज को ब्रेकअप की वजह बताया है। उन्होंने लिखा, ''हम दोनों ही जीवन से अलग-अलग चीजें चाहते थे। शो के हालात बहुत अलग थे। मैंने इस रिलेशनशिप में बहुत ज्यादा निवेश किया था। जब हम बाहर आए एवं वास्तविक दुनिया में प्रवेश किया, तो यह बहुत अलग था, जैसा कि हम घर के भीतर सामना कर रहे थे। मुझे लगता है कि अच्छा हुआ जो हम अलग हो गए। चीजें काम नहीं कर रही थीं। मुझे लगता है कि हम एक साथ होने के लिए नहीं थे। ईमानदारी से कहूं, तो यहां कुछ ऐसा नहीं था जो आगे तक काम करता।'' वही इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस को भारी झटका लगा है।  

'कांच-फूल को छोड़ उर्फी जावेद ने बना डाली सिम कार्ड से ड्रेस, नया लुक देख लोगों ने पकड़ लिया सिर

इस मशहूर एक्टर ने बीच में ही छोड़ा ‘झलक दिखला जा’, जानिए क्यों?

विवादों में आया इंडियन आइडल, जजों ने ही शो को लेकर किए ये हैरतंअगेज खुलासे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -