महाराष्ट्र में ओवैसी को बड़ा झटका, NCP में शामिल हुए AIMIM के 5 पार्षद
महाराष्ट्र में ओवैसी को बड़ा झटका, NCP में शामिल हुए AIMIM के 5 पार्षद
Share:

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में उदगीर नगर परिषद (UMC) से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) के पांच पार्षद नगर निकाय चुनावों को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो गए हैं। NCP के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल और राज्य के मंत्री संजय बनसोड ने गुरुवार को कहा कि पार्षद सैयद ताहिर हुसैन, शेख फैयाज, इब्राहिम पटेल, शम्सुद्दीन करगार और इमरोज हाशमी उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में मुंबई में NCP में भर्ती हो गए हैं।

बता दें कि, अगले कुछ महीनों में UMC के चुनाव होने की संभावना है और सभी दलों ने इसके लिए तैयारी आरंभ कर दी है। परिषद में 44 सदस्य हैं, जिनमें से 23 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के, 14 कांग्रेस के और सात AIMIM के हैं। AIMIM की जिला इकाई के अध्यक्ष रह चुके हुसैन ने कहा कि, 'हम दूरदर्शी नेता शरद पवार के नेतृत्व में विश्वास रखते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम मंत्री संजय बनसोड और NCP की प्रदेश इकाई के महासचिव बसवराज पाटिल नागरलकर को उदगीर के विकास के लिए कोशिश करते हुए देख रहे हैं, इसलिए हम NCP में शामिल हो गए।

किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर हत्या मामले पर कांग्रेस ने दिया बड़ा बयान

फिर पलटी मारेंगे सिद्धू, आज कर सकते हैं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने की घोषणा

शिक्षा मंत्री के ट्वीट से बढ़ा विवाद, जानिए क्या है मामला?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -