AAP सांसद हरभजन सिंह का बड़ा ऐलान- किसानों की बेटियों की शिक्षा पर खर्च करेंगे राज्यसभा का वेतन
AAP सांसद हरभजन सिंह का बड़ा ऐलान- किसानों की बेटियों की शिक्षा पर खर्च करेंगे राज्यसभा का वेतन
Share:

अमृतसर: आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद बने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा से मिलने वाले वेतन को किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई के लिए खर्च करेंगे। हरभजन ने कहा कि वह देश की बेहतरी के लिए जो हो सकेगा, अवश्य करेंगे। हरभजन सिंह कुछ वक़्त पहले ही पंजाब से AAP के राज्यसभा के सांसद चुने गए हैं।

हरभजन सिंह को पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा भेजने के लिए चुना तो उस पर जमकर हंगामा हुआ था। किसान आंदोलन को लेकर भी भज्जी की भूमिका पर सवाल खड़े किए जा रहे थे कि उन्होंने खुलकर किसानों का समर्थन नहीं किया। भज्जी इस समय IPL2022 में कमेंट्री कर रहे हैं। जालंधर के रहने वाले हरभजन सिंह की पहले भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही थी। यहां तक कि पंजाब चुनाव में उन्हें CM उम्मीदवार भी बनाने की तैयारी थी। 

हालांकि पंजाब में स्थिति को देखकर भाजपा इससे पीछे हट गई। इसके बाद पंजाब कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने भज्जी से मुलाकात की। तब पूरी उम्मीद थी कि हरभजन कांग्रेस का दामन थामेंगे। हालांकि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। इसके बाद अचानक वह आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए और AAP ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा सांसद बना दिया।

महाराष्ट्र के ओवैसी हैं राज ठाकरे: संजय राउत

हनुमान जन्मोत्सव पर महाआरती करेंगे राज ठाकरे, NCP मंदिर में करेगी इफ्तार

महिलाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी होमगार्ड के 20 फीसद पदों पर होंगी 'महिला भर्ती'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -