नवले पुल पर हुआ बड़ा हादसा, हो गया ये हाल
नवले पुल पर हुआ बड़ा हादसा, हो गया ये हाल
Share:

पुणे: मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे के नवले पुल क्षेत्र में फिर से बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां तेज गति कंटेनर अनियंत्रित हो गया। कंटेनर ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। कहा जा रहा है कि गाड़ियों की गति इतनी अधिक थी कि गाड़ियों को टक्कर मारने के पश्चात् कंटेनर लोहे के डिवाइडर को तोड़कर दूसरी ओर चला गया।

वही जहां ये दुर्घटना हुई है। यहां बीते रविवार को ही भीषण दुर्घटना हुई थी। जब लगभग 30 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां ढलान पर अक्सर दुर्घटना होती हैं। क्योंकि यहां से तेज गति में गाड़ियां निकलती हैं। यदि किसी एक गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ता है तो पीछे से चली आ रही गाड़ियां भी अनियंत्रित हो जाती हैं।

दुर्घटना के पश्चात् मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। घटना की खबर पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होने के बाद पहुंची पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्त में ले लिया है। कंटेनर चालक अब्दुल कौयूम हरियाणा से कंटेनर को मुंबई ले जा रहा था। इसमें मछलियों का दाना भरा हुआ था। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्त में ले लिया है। दरअसल, रविवार को नवले पुल क्षेत्र के बेंगलुरु-मुंबई हाईवे पर ये भीषण दुर्घटना हुई थी। दुर्घटना में लगभग 30 गाड़ियों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा था। गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए थे। दुर्घटना के पश्चात् दमकल विभाग की 2 टीमें भी पहुंची थीं।

पिता-पुत्र पर चढ़ा तेज रफ़्तार ट्रैक्टर, हुई दर्दनाक मौत

'तेजस्वी यादव ऐसा नहीं कर सकते', 10 लाख सरकारी नौकरी के वादे पर बोले BJP नेता

'एक जान की कीमत 5 रुपये', आखिर क्यों केंद्रीय मंत्री ने दिया ये बयान?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -