बड़ा हादसा: ITBP जवानों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 39 सैनिक थे सवार..
बड़ा हादसा: ITBP जवानों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 39 सैनिक थे सवार..
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में मंगलवार को बड़ी दुर्घटना होने की खबर सामने आ रही है। यहां अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में तैनात ITBP जवानों को ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में कई लोगों के जख्मी होने की जानकारी सामने आ रही है। 

ITBP जवानों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। तभी बस के ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। इस बस में 39 जवान सवार थे। इनमें से 37 जवान ITBP के सवार थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। चंदनवाड़ी पहलगाम से 16 किमी दूर है। हाल ही में अमरनाथ यात्रा ख़त्म हो गई है। ऐसे में इस यात्रा में तैनात किए गए सुरक्षाबल के जवान अपनी अपनी टुकड़ियों में वापस लौट रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि ये जवान भी अपनी ड्यूटी करके वापस आ रहे थे। इसी बीच ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस काफी नीचे नदी के किनारे खाई में गिरी है। बताया जा रहा है कि इसमें काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, 6 जवानों की मौत की पुष्टि हुई है और मौतों की तादाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।  

अब 'आसमान' के रास्ते सीधे घर तक पहुंचेगी दवाएं, शुरू हुई ये सेवा

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार.. 4 की मौत

पंजाब: गिरफ्तार आतंकियों के पास से मिले ऐसे हथियार, जो इंडियन आर्मी के पास भी नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -