इको फ्रेंडली गणपति अपने घर लाईं दिव्या खोसला कुमार
इको फ्रेंडली गणपति अपने घर लाईं दिव्या खोसला कुमार
Share:

बॉलीवुड की कई दमदार फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकीं दिव्या खोसला कुमार इन दिनों अपने घर में बप्पा के साथ हैं। वह बप्पा के साथ अपने दिनों को एन्जॉय कर रहीं हैं। जी दरअसल अदाकारा बीते 10 सितंबर को अपने घर में बप्पा को लेकर आईं। वैसे दिव्या खोसला को आखिरी बार फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों ' में देखा गया था जो साल 2004 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के बाद वह इंडस्ट्री से गायब हो गईं, हालाँकि अब जल्द ही वह इतने लम्बे समय के बाद वह जॉन अब्राहम के साथ सत्यमेव जयते 2 में नजर आने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shreyas Tatkare (@thephoto_hunger)

एक मशहूर वेबसाइट से बात करते हुए दिव्या ने फिल्म को लेकर कहा, "मैं अपनी फिल्म सत्यमेव जयते 2 के लिए बहुत उत्साहित हूँ। फिल्म जल्दी ही रिलीज की जाएगी।" इस बार भी दिव्या ने हर साल की तरफ टी सीरीज के ऑफिस में गणपति बहुत धूमधाम से मनाया। उन्होंने कहा, "मैं सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देना चाहूंगी। हर साल की तरह हम इस साल भी इको फ्रेंडली गणपति अपने यहां लेकर आये है।'' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'हम 11 दिन के बाद गणपति का विसर्जन करेंगे। मैं प्रार्थना करती हूँ की गणपति आप सभी की ज़िन्दगी में खुशियाँ लेकर आये और हमारा जीवन कोविड मुक्त हो जाए।'

आगे उन्होंने कहा, 'गणपति के दौरान पूरा शहर जगमगा उठता है। मुझे यह त्यौहार बहुत अच्छा लगता है। गणपति के दौरान पूरा मुंबई एक दुल्हन की तरह सज जाता है। हर जगह पाजिटिविटी होती है और हम सभी एक बड़े परिवार की तरह गणपति का स्वागत करते है। लेकिन हमें ध्यान रखना चाहिए हमें अपनी बीच और अपने पर्यावरण को भी साफ़ रखना है इसलिए सभी इको फ्रेंडली गणपति ही अपने घर लेकर आये।'

करनाल में किसानों का धरना ख़त्म, लाठीचार्ज मामले की जांच के आश्वासन के बाद लिया फैसला

कोरोना के चलते बढ़ा इस अभिनेत्री का वजन, कहा- 'बहुत मेहनत की लेकिन नहीं घटा'

'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का एक और सपना हुआ पूरा, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -