कांग्रेस का विवाद सुलझाएंगे भूपिंदर सिंह हुड्‌डा
कांग्रेस का विवाद सुलझाएंगे भूपिंदर सिंह हुड्‌डा
Share:

मुंबई: कांग्रेस में चल रहे विवाद तथा मुंबई कांग्रेस के नेताओ के बिच मनमुटाव को सुलझाने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपुेंद्र सिंह हुड्‌डा को जिम्मेदारी है. जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री भूपुेंद्र सिंह हुड्‌डा मुंबई के कांग्रेस कार्यकर्ताओ तथा नेताओ से मिलकर पार्टी में चल रहे मतभेद को दूर करने का प्रयास करेगे. मुंबई कांग्रेस नेताओ में लगातार मन मुटाव और पार्टी को छोड़ने जैसी घटनाये सामने आ रही थी, जिसके बाद राहुल गांधी ने भूपुेंद्र सिंह हुड्‌डा को यहाँ जाने के निर्देश दिए है. वे 25 जनवरी को पार्टी के तमाम बड़े नेताओं से मिलेंगे और विवाद की असली वजह का पता लगाकर उस पर मंथन किया जायेगा. 

प्रियंका गांधी के साथ यह होंगे उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारक

ज्ञात हो कि कुछ दिनों से मुंबई कांग्रेस नेताओ में पार्टी छोड़ने तथा एक दूसरे से विवाद की घटनाये सामने आ रही थी, जिसमे संजय निरुपम के मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद गुरुदास कामत सहित कुछ नेताओं को परेशानी हुई थी. वही पूर्व विधायक कृष्णा हेगडे और मुंबई अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष निजामुद्दीन राईन जैसे नेताओं ने पार्टी इसलिए छोड़ दी क्योकि वे जिस करीबी जो टिकट दिलाना चाहते थे उसका विरोध स्थानीय पूर्व सांसद प्रिया दत्त और मिलिंद देवड़ा द्वारा किया जा रहा था.

इसके अलावा ऐसे और भी कारण है, जिसके चलते कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस को अलविदा कर रहे थे. जिसके बाद अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपुेंद्र सिंह हुड्‌डा इस सम्बन्ध में कार्यकर्ताओ से बात करेगे.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -