20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ CM पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, लगातार 7वीं बार भाजपा सरकार
20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ CM पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, लगातार 7वीं बार भाजपा सरकार
Share:

अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12 दिसंबर को गुजरात में लगातार 7वीं बार सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। भूपेंद्र पटेल 20 अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। बता दें कि, भाजपा ने गुजरात की 182 विधानसभा सीट में से 156 सीट पर कब्ज़ा जमाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद अपनी नई सरकार के गठन से पहले गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को गवर्नर आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सीएम भूपेंद्र पटेल, प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल, गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ऋषिकेश पटेल, गुजरात के मुख्य सचेतक पंकज देसाई के साथ शुक्रवार दोपहर 12 बजे के लगभग सरकार का इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे थे। राज्यपाल ने सरकार का इस्तीफा मंजूर कर लिया।

विधायक दल के नेता को चुनने के लिए भाजपा शनिवार को सुबह 10:30 बजे गांधीनगर स्थित प्रदेश भाजपा दफ्तर 'कमलम' में अपने नवनिर्वाचित विधायकों की मीटिंग करने वाली है, जिसके बाद नेता दोपहर लगभग 2 बजे गवर्नर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। विधायक दल का नेता ही अगला सीएम बनेगा और पटेल का फिर से मुख्यमंत्री बनना पक्का माना जा रहा है।

'विकास के नाम पर नहीं, झूठे प्रचार के दम पर जीता उपचुनाव', BJP के इस नेता का आया बड़ा बयान

अजब कांग्रेसी ! पाला बदलकर AAP में गए 3 नेता, फिर 'माफ़ी' मांगी और 'कांग्रेस' में लौट आए

पुलिस कमिश्नरी प्रणाली का एक साल पूरा, जानिए 12 महीनों का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -