'अपने घर में रखे धारदार चाकू, लव जिहाद उनकी परंपरा है': साध्वी प्रज्ञा
'अपने घर में रखे धारदार चाकू, लव जिहाद उनकी परंपरा है': साध्वी प्रज्ञा
Share:

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर उन्हें उनके बयानों के चलते सुर्ख़ियों में देखा जाता है। अब एक बार फिर साध्वी प्रज्ञा विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। जी दरअसल ताजा मामला कर्नाटक के शिवमोगा में आयोजित एक कार्यक्रम का है। यहाँ हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या, लव जिहाद, धर्मांतरण और मिशनरी के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा कि, 'हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है।'

'किसी भी नेता का 3-3 बार सीएम बनना बड़ी बात है, बसपा विधायकों के साथ की वजह से हूं': CM अशोक गेहलोत

आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से ‘‘अपने घरों में चाकुओं को धारदार’’ रखने की अपील की। जी हाँ और इस दौरान अपनी बात को तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि, 'सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। जिहाद फैलाने वाले लोग जब हथियार उठा सकते हैं, तो क्या हिन्दू अपनी आत्मरक्षा में भी हथियार नहीं रख सकते।' जी दरअसल बीते रविवार को ‘हिंदू जागरण वेदिका’ के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक समारोह में बिना धर्म विशेष का नाम लेते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, 'लव जिहाद उनकी परंपरा है। यदि कुछ नहीं है, तो वे ‘लव जिहाद’ करते हैं। यदि वे प्रेम भी करते हैं तो उसमें भी जिहाद करते हैं।' वहीं आगे उन्होंने कहा, 'हम (हिंदू) भी प्रेम करते हैं, हम भगवान से प्रेम करते हैं, संन्यासी अपने प्रभु से प्रेम करता है।' इसी के साथ उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'संन्यासी कहते हैं कि ईश्वर द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों का अंत करो, अन्यथा प्रेम की सच्ची परिभाषा यहां नहीं बचेगी। इस वजह से लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दो। अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ।'

सेल्फी के क्रेज में चर्च में जली लड़की, पुलिस ने बचाई जान

आगे उन्होंने शिवमोगा के हर्ष समेत हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा, 'हिन्दू आत्मरक्षा के लिए ‘‘अपने घरों में धारदार चाकू’’ रखें। अपने घरों में हथियार रखें। हिन्दुओं को भी अपनी रक्षा करने का अधिकार है।' इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘‘यदि और कुछ नहीं है, तो कम से कम उन चाकुओं की ही धार तेज रखें, जिनका इस्तेमाल सब्जियां काटने के लिए किया जाता है। किसी को नहीं पता कि कौन सी स्थिति कब पैदा होगी। हर किसी को आत्मरक्षा का अधिकार है। यदि कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता है, तो उचित जवाब देना हमारा अधिकार है।’’

'चर्चों का सर्वे करने की योजना नहीं, इससे भावनाएं आहत होंगी..', पत्र विवाद पर बोले सीएम सरमा

इस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, 'हिन्दू माता-पिता अपने बच्चों को मिशनरी संस्थानों में पढ़ने के लिए न भेजें अन्यथा ऐसा करके आप अपने लिए वृद्धाश्रमों के द्वार ही खोलेंगे।' इसी के साथ प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "मिशनरी संस्थानों में बच्चों को पढ़ाकर बच्चे आपके एवं आपकी संस्कृति के नहीं रहेंगे। वे वृद्धाश्रमों की संस्कृति में पले-बढ़ेंगे और स्वार्थी बन जाएंगे। अपने घर में पूजा कीजिए, अपने धर्म और शास्त्रों के बारे में पढ़िए और अपने बच्चों को इनके बारे में बताइए, ताकि बच्चे हमारी संस्कृति एवं मूल्यों को जान सकें।"

'मेरे परिवार के पीछे पड़ी है मोदी सरकार..', अवैध खनन मामले में फंसे CM हेमंत सोरेन का बयान

बहन के प्रेमी के टुकड़े कर कुत्तों को खिला दिए, पुलिस से बोला- नहीं मिलेगी लाश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को क्या हुआ ? अचानक दिल्ली AIIMS में हुईं भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -