फैमिली प्लानिंग की वजह से हिंदू घट गए: प्रज्ञा ठाकुर
फैमिली प्लानिंग की वजह से हिंदू घट गए: प्रज्ञा ठाकुर
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला दशहरा मैदान में आयोजित विजयदशमी के कार्यक्रम में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में जमकर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा। केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने फैमिली प्लानिंग को लेकर भी जनता को नसीहत दी। अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि, 'परिवार नियोजन के कारण हिंदू घट गए।' अपने संबोधन में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 'कभी किसी नारी को आइटम कह दिया जाता है। उनकी बुद्धि पर तरस आती है। यदि भारतवासी हो तो नारी का सम्मान करना सीखो, नहीं तो रावण के पुतलों की तरह हश्र होगा। मैं कहती हूं समझ जाओ। अपने शब्द वापस नहीं लिये तो तुम्हारा बुरा हश्र होने वाला है। जिन्होंने आइटम कहा वो क्या अपनी पत्नी, बेटी, बहन को भी ऐसे ही शब्द बोलते हैं। उनकी ऐसी संस्कृति है।'

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, 'भोपाल की जनता धर्म और अधर्म में भेद कर लेती है। लोकसभा का चुनाव किसी राजनीतिक मुद्दे पर नहीं, बल्कि धर्म और अधर्म के बीच में था। भोपाल की जनता ने उन्‍हें बता भी दिया। धर्म की जय हो और अधर्म का नाश किया। भगवा को आतंक कहने वाले लोगों का यहां से सफाया हो गया। यहां पर धर्म प्रेमी बंधु ही रह सकते हैं। धर्म पर चलने वाला व्यक्ति यहां राज कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आते ही 500 वर्षों का कलंक मिटा दिया। उन्होंने भव्य राम मंदिर की शिला रखी। गृह मंत्री अमित शाह बने और धारा 370 हट गई। इसके साथ ही देश से पीड़ा हट गई। महबूबा बोलती हैं हम तिरंगा नहीं उठाएंगे, लेकिन हम कहते हैं कि देश भक्त आ गए हैं। अब उन्हें देश में रहना होगा तो वंदेमातरम कहना होगा।'

आगे अपने संबोधन में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, 'हिंदू सनातनी को अपने बच्चों की रक्षा करनी चाहिए। ईश्‍वर ने मुंह दिया है तो निवाल भी देगा। सचेत नहीं हुए तो जो हम धन उपार्जन कर रहे हैं, इनका उपयोग करने के लिए हमारे बच्चों के पास कुछ नहीं रहेगा। इतिहास कहता है और इतिहास से सीखिए कि हमें सचेत होना चाहिए। पीछे नहीं होना चाहिए। इसलिए हम कहते हैं कि अपने बच्चों को राष्ट्र की भावना सिखाइए। अपने देश के लिए समर्पित होना सिखाइए।' इसी के साथ उन्होंने और भी बहुत कुछ कहा और जनता को नई-नई नसीहत दे डाली।

पेशावर के एक मदरसे में बम धमाका, 19 बच्चे हुए घायल

अब सोनिया ने कसा नीतीश कुमार पर तंज, कहा- 'मजदूर आज मजबूर है...'

8-9 बच्चे वाले बयान पर बोले तेजस्वी यादव- 'हमारे बहाने PM मोदी को बना रहे निशाना CM'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -