भोजपुरी अभिनेता निरहुआ ने कर डाला ऐसा काम कि सेट पर मुंह हो गया काला, पोस्ट शेयर कही ये बात
भोजपुरी अभिनेता निरहुआ ने कर डाला ऐसा काम कि सेट पर मुंह हो गया काला, पोस्ट शेयर कही ये बात
Share:

भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव मतलब निरहुआ की शानदार फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर भी निरहुआ बहुत सक्रीय रहते हैं। वह अपनी फिल्म से संबंधित अपडेट्स साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी ऐसी तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में निरहुआ का चेहरा काला हुआ है। निरहुआ के साथ उनके को-स्टार भी हैं तथा उनका भी चेहरा काला हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

वही ये तस्वीर उनकी फिल्म सबका बाप अंगूठा छाप की है। तस्वीर साझा करते हुए निरहुआ ने लिखा, बस एगो प्रयोग फेल भईल बा ,हम फेल नईखी भयिल ,एक दिन पानी से मोटर चला के मानब #सबकाबापअंगूठाछाप। निरहुआ की इस तस्वीर को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। सभी निरहुआ की इस तस तस्वीर पर प्यार बरसा रहे हैं। निरहुआ की मूवी सबका बाप अंगूठा छाप की बात करें तो इस मूवी में उनके साथ अक्षरा सिंह हैं। इससे पूर्व निरहुआ ने अक्षरा के साथ भी एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में निरहुआ, अक्षरा को बाइक पर बिठाकर ले जा रहे हैं। तस्वीर साझा करने के साथ निरहुआ ने लिखा, साहेब चले ससुराल।

निरहुआ और अक्षरा की जोड़ी को प्रशंसक भी बहुत पसंद कर रही हैं। वहीं कुछ प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं कि आपके साथ हर अभिनेत्री अच्छी लगती हैं। बता दें कि निरहुआ की पहले कभी योजना नहीं थी कि वह अभिनेता बनेंगे। दरअसल, निरहुआ जब छोटे थे तब उनके पिता उन्हें लेकर कोलकाता आ गए थे। निरहुआ ने अपनी आरभिंक पढ़ाई कोलकाता में की। उस समय उनके पास अधिक पैसे नहीं हुआ करते थे। बचपन में बहुत स्ट्रगल करने के पश्चात् निरहुआ ने 2001 में अपनी 2 एल्बम ‘बुढ़वा में दम बा’ तथा ‘मलाई खाए बुढ़वा’ रिलीज की। 

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अखिल अक्किनेनी ने बनाई अपनी पहचान

अपनी जबरदस्त एक्टिंग से अपने फैंस का दिल जीत चुकी है नित्या मेनन

अपने अभिनय और स्टाइल से लोगों का दिल जीतने वाले अल्लू अर्जुन ऐसे हार बैठे थे एक लड़की पर अपना दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -